एक्टर अर्जुन कपूर ने वेलेंटाइन डे पर लिया ये खास फैसला! कैंसर पीड़ित 100 जोड़ों के इलाज का उठाएंगे खर्च

एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा, 'कैंसर व्यक्ति की इम्यूनिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है, जो कैंसर के मरीजों में कोरोनोवायरस के कारण जोखिम बढ़ा देता है।'

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 13, 2021 12:16 AM IST

Arjun Kapoor Cancer News in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Actor Arjun Kapoor) ऐसे 100 जोड़ों की मदद करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें एक साथी कैंसर (Cancer) से पीड़ित हैं। उनका कहना है कि कोविड महामारी (Corona Pandemic) ने उन्हें दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा, "महामारी ने हम सभी को एक-दूसरे की मदद करने और प्यार फैलाने का महत्व सिखाया है। हम सभी अपने प्रियजनों को विशेष महसूस कराने के लिए फरवरी में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस खास मौके पर मैंने कुछ अलग करने का फैसला किया है।"

अर्जुन कपूर करेंगे कैंसर मरीजों की मदद

अर्जुन की मां मोना शौरी का निधन कैंसर (Cancer in hindi) के कारण हुआ था। अब वे कैंसर मरीजों की सहायता करने के लिए कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) के साथ काम कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा, "कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन के साथ मैं ऐसे जरूरतमंद 100 जोड़ों को सपोर्ट कर रहा हूं, जिन्हें कैंसर (Arjun Kapoor Cancer News in Hindi) हुआ है। इससे मतलब है कि ऐसे कपल, जिनमें एक साथी बीमारी से पीड़ित है और दूसरा इस लड़ाई से लड़ने में हर कदम पर उसका साथ दे रहा है।''

कैंसर बढ़ा देता है कोरोना का जोखिम 

अर्जुन ने कहा, 'कैंसर (Cancer) व्यक्ति की इम्यूनिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है, जो उनमें कोरोनोवायरस के कारण जोखिम बढ़ा देता है। ऐसे जोड़ों के लिए पिछला साल बहुत मुश्किल रहा, क्योंकि वे न केवल कठिन लड़ाई लड़ रहे थे, बल्कि वे कोविड-19 के गंभीर खतरे के कारण घरों में ही बंद थे। उनमें से कई के पास भोजन और दवाएं खरीदने के लिए आय का स्रोत भी नहीं था।'

अभिनेता अर्जुन कपूर ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसे लोगों का समर्थन करें। उन्होंने कहा है, "सालाना 1 लाख रुपये की मदद करके हम उन्हें आर्थिक रूप से बेपटरी होने से बचा सकते हैं। इस अमाउंट के जरिए हम उन्हें कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी, सर्जरी और दवाओं का खर्च उठाने (Arjun Kapoor Cancer News) में मदद कर सकते हैं।"

कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए जो भी करना होगा करूंगा : अर्जुन कपूर

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.