More From एसिडिटी (Acidity)
जब पेट की गेस्ट्रिक ग्लेंड, एसिड का उत्पादन बढ़ाने लगती है तो इस स्थिति को एसिडिटी (Acidity) कहते हैं। सामान्य रूप से हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है जो खाने को पचाने और तोड़ने का काम करता है। जब कोई व्यक्ति एसिडिटी से जूझता है तो उसके शरीर में अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, एसोफेगस में दर्द, पेट में अल्सर और पेट में जलन जैसे लक्षण दिखते हैं।
एसिडिटी क्या है?
जब पेट की गेस्ट्रिक ग्लेंड, एसिड का उत्पादन बढ़ाने लगती है तो इस स्थिति को एसिडिटी कहते हैं। सामान्य रूप से हमारा पेट हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव करता है जो खाने को पचाने और तोड़ने का काम करता है। जब कोई व्यक्ति एसिडिटी से जूझता है तो उसके शरीर में अपच, गैस्ट्रिक सूजन, हार्टबर्न, एसोफेगस में दर्द, पेट में अल्सर और पेट में जलन जैसे लक्षण दिखते हैं। एसिडिटी आम तौर पर खाने की गलत आदतों, स्ट्रेस, धूम्रपान, शराब के सेवन, एक्सरसाइज का अभाव और खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है। इसके अलावा एसिडिटी अधिकतर उन लोगों को भी होती है जो नॉनवेज का ज्यादा सेवन करते हैं या ऑयली और स्पासी फूड खाना पसंद करते हैं। नॉन स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग (NSAID) जैसी कुछ दवाएं लोगों को गैस्ट्रिक एसिडिटी से राहत दिला सकती हैं। लेकिन इस स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की मर्जी के बिना कोई भी दवा लेना सही नहीं होगा।
एसिडिटी से पीड़ित लोगों को खाना खाने के बाद एसोफेगस में दर्द (गर्दन का ठीक निचला हिस्सा) और पेट में जलन व खट्टी डकारें आने जैसे लक्षण दिखते हैं। कभी-कभी, एसिडिटी वाले लोगों को कब्ज और अपच की समस्या भी हो जाती है। अम्लता का इलाज एंटासिड और खाने की आदतों व लाइफस्टाइल में बदलाव कर किया जा सकता है। एंडोस्टिज्म नामक एक नई तकनीक भी एसिड रिफ्लक्स से राहत दे सकती है। हालांकि एसिडिटी से जल्द आराम पाने के लिए कई जबरदस्त घरेलू नुस्खे भी मौजूद हैं। उन्हें अपनाकर भी एसिडिटी से आराम मिलता है।
एसिडिटी के लक्षण क्या हैं?
एसिडिटी के सामान्य संकेत और लक्षण कुछ इस प्रकार दिखते हैं-
पेट में जलन
गले में जलन
बेचैनी
डकार आना
जी मिचलाना
मुंह का स्वाद खट्टा स्वाद
खट्टी डकार
कब्ज़
एसिडिटी के कारण क्या हैं?
1. नॉन वेजिटेरियन और स्पासी फूड का सेवन
2. स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन
3. तनाव लेना
4. पेट की बीमारियां जैसे पेप्टिक अल्सर, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग, पेट में मरोड़, आदि।
5. नॉन-स्टेरायडल एंटी इन्फ्लामेट्री ड्रग जैसी दवाओं का सेवन, आदि।
एसिडिटी का इलाज क्या है?
आमतौर पर, एसिडिटी का इलाज एंटासिड की मदद से किया जाता है जिसमें मैग्नीशियम या कैल्शियम या एल्यूमीनियम युक्त यौगिक होते हैं। ये एंटासिड पेट में मौजूद अतिरिक्त एसिड को बेअसर करते हैं, जिससे इसके लक्षणों से राहत मिलती है। एसिडिटी जैसी स्वास्थ्य समस्या में आपके डॉक्टर आपको हिस्टामाइन ब्लॉकिंग एजेंट (H2 रिसेप्टर ब्लॉकर्स) जैसे कि cimetidine, ranitidine, famotidine या nizatidine या proton pump inhibitors जैसे omeprazole और lansoprazole लेने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि एसिडिटी रोग के लिए सर्जरी भी उपलब्ध है, लेकिन ऐसे बहुत कम केस होते हैं जिनमें सर्जरी की जरूरत पड़ती है। वैसे एसिडिटी का इलाज घरेलू नुस्खो से भी किया जा सकता है। केला, तुलसी, ठंडा दूध, सौंफ, जीरा, लौंग, इलायची, पुदीना या पुदीना के पत्ते, अदरक, आंवला आदि एसिडिटी के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे माने जाते हैं।
एसिडिटी से बचाव क्या है?
निम्नलिखित तरीकों से एसिडिटी की समस्या से बचा जा सकता है-
मसालेदार भोजन का सेवन न करें
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें
खुद को हाइड्रेट रखें
खाने को चबा चबाकर खाएं
डिनर और नींद के बीच में कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें
तुलसी के पत्ते, लौंग, सौंफ आदि चबाएं।
अनावश्यक रूप से दवाओं का सेवन न करें
More From एसिडिटी (Acidity)
अक्सर कुछ लोग पेट में जलन, पेट की गर्मी, गैस, बदहजमी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। कई बार रात में सोने से पहले अधिक तैलीय व मसालेदार भोजन करने से ये समस्याएं होने लगती हैं। आप इन समस्याओं का उपचार दवाओं के अलावा कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों के जरिए भी कर सकते हैं।
गर्भावस्था के दौरान एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या बहुत आम बात होती है। हालांकि, कुछ सावधानी बरतकर प्रेगनेंट महिलाएं ऐसिडिटी की समस्या से खुद को बचाए रख सकती हैं।
एक शोध के अनुसार, पेट की जलन या एसिडिटी में दवा का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पेट की जलन और गैस की समस्या को दूर करने के लिए खान-पान में बदलाव लाने की जरूरत होती है। जानें, एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने के लिए क्या खाना (Diet for stomach burning) चाहिए...
लॉकडाउन के दिनों में सारा दिन कभी बिस्तर तो कभी सोफे पर बैठे-बैठे कुछ भी उल्टा-सीधा खाते रहने से कब्ज, गैस, सूजन, अपच की समस्या सताने लगी है? यदि हां, तो आप नेचुरल होम रेमेडी ट्राई (Effective Remedies For Constipation and Bloating) करें। इसके लिए आप पिएं सौंफ और अदरक से बनी चाय (Fennel and ginger tea for constipation)। जानें, इस चाय को बनाने का तरीका और इसके फायदे...
जानें, कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन (Food combination) के बारे में, जिन्हें एक साथ खाना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान...
अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं। क्योंकि, काम की भागौड़ के बीच लोग सही समय पर और हेल्दी चीज़ें नहीं खा पाते। इससे, पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसी ही एक परेशानी एसिडिटी भी है। एसिडिटी की वजह से खट्टी डकारों, पेट में दर्द और बेचैनी होने लगती है। साथ ही साथ इसका असर स्किन, आंखों और पूरी तबियत पर पड़ता है।
हेल्थ केयर और हेल्थ टिप्स में सबसे ज्यादा कोई चीज सर्च की जाती है तो वो है कब्ज से छुटकारा कैसे पायें या एसिडिटी की परेशानी कैसे दूर करें। कब्ज की समस्या आम तौर पर उन लोगों में ज्यादा होती है जो पूरे दिन बैठकर काम करते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते हैं। आइए जानते हैं इसबगोल की भूसी खाने के क्या-क्या तरीके होते हैं और इसबगोल की भूसी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में.......
प्रेग्नेंसी में आपका भी गैस और सीने में जलन के कारण जीना मुश्किल हो रहा है, तो कुछ ईजी टिप्स को फॉलो करके देखें, गैस और सीने में जलन की समस्या से राहत मिल जाएगी।
जब पेट में बनने वाला एसिड हमारे खाने की नली से बाहर की ओर आने लगता है, तब सीने में जलन और दर्द होने लगता है। इस समस्या को एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) कहते हैं। कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप एसिड रिफ्लक्स की समस्या से आराम पा सकते हैं।
लगातार 15 दिन तक सुबह खाली पेट बेकिंग सोडा पीने से एसिड और पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है। अगर आपकी किडनी में स्टोन हैं, तो इसका सेवन करने से स्टोन से भी निजात मिल सकती हैं।
जानें, किन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप बिना दवा खाए ही एसिडिटी से राहत पा सकते हैं...
पेट में गैस बनना आजकल बहुत सामान्य बात हो गई है, पर इसके दुष्प्रभाव खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए अगर यह समस्या लगातार हो रही है तो आप इसके लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।
''अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस'' (International Yoga Day) के उपलक्ष पर हर दिन प्रधान मंत्री मोदी एक योगासन का एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हैं, ताकि लोग योग के महत्व को समझ सकें। आज उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पवनमुक्तासन का एक वीडियो शेयर किया है। पवनमुक्तासन को द विंड रिलीजिंग पोस्चर भी कहते हैं। आप भी जानें इसे करने का तरीका और सेहत लाभ के बारे में-
अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करते हैं तो भी गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। गैस और एसिडिटी की परेशानी जितना खान-पान से जुड़ी है उतना ही आपके शारीरिक श्रम पर भी निर्भर है।
गर्मियों में एसिडिटी के इलाज में दवा से ज्यादा डाइट फायदेमंद होती है। अब सवाल उठता है कि एसिडिटी की परेशानी में कौन सी डाइट अच्छी होती है ? एसिडिटी की परेशानी न हो इसके लिए किन खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए ?
ठंडा दूध या कच्ची छाछ पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में बदलाव बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं एसिडिटी के मरीजों का डाइट प्लान।
कई बार जल्दी-जल्दी खाने के कारण सही तरीके से लोग भोजन को चबाते नहीं हैं, जिसके कारण गैस की प्रॉब्लम हो सकती है। इससे बचने के लिए खाना आराम से और चबाकर खाएं।

जो लोग हमेशा पीठ के निचले हिस्से के दर्द से परेशान रहते हैं उनको यह आसन करने से आराम मिलता है। इस आसन के करने से एसिडिटी की समस्या ठीक हो जाती है।
जानें क्या सूर्यास्त के बाद फल खाना चाहिए !