सीने में जलन से हैं परेशान, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 7 चीजें

यदि आपको गैस और हार्टबर्न की शिकायत रहती है, तो नारियल पानी पीकर देखें, लाभ होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 30, 2018 5:16 PM IST

कई बार अधिक तेल और मसालेदार खाना खा लेने से कुछ लोगों को गैस और सीने में जलन (हार्टबर्न) की समस्या शुरू हो जाती है। सीने में जलन और गैस की समस्या होने पर कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। कुछ भी खाने-पीने, उठने-बैठने में परेशानी होने लगती है।

ऐसिडिटी पाचन से संबंधित समस्या है। जब तक अधिक दर्द या असुविधा महसूस न हो, तब तक हममें से अधिकतर लोग इसे अनदेखा करते हैं। एसिडिटी के सबसे कॉमन लक्षणों में सीने में जलन, बर्निंग पेन, खट्टी डकार, गले या मुंह में सूजन, हिचकी, बिना किसी कारण के वजन घटाना और उल्टी होना शामिल है।

heart-burn and diet

गैस होने की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। कुछ लोग इसे दिल से संबंधित बीमारी समझकर घबरा जाते हैं। कुछ उल्टा-सीधा खाने से हार्ट बर्न, गैस होने और दिल से संबंधित रोगों में काफी फर्क होता है। आप घर पर दवाओं की बजाय इन खास फूड्स को डायट में शामिल करके देखें, हार्टबर्न और एसिडिटी से छुटकारा मिल जाएगा।

1 पपीता खाने से आप एसिडिटी की समस्या से बचे रह सकते हैं। पपीता में पैपेन एंजाइम मौजूद होता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर तत्व भी पेट से टॉक्सिन्स को साफ करती है। यदि आपको एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या रहती है, तो पपीता प्रतिदिन नाश्ते के समय खाएं।

heart-burn and diet 3

2  पौधे और जड़ी बूटियां भी एसिडिटी को दूर करने में उपयोगी होती हैं। ऐलोवेरा जूस पेट की लाइनिंग को आराम पहुंचाते हैं। पुदीना भी गैस की समस्या को दूर करने में सहायक है।

3 खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू क्षारीय या एल्कलाइन होते हैं, जो पेट में एसिडिटी को निष्क्रिय करने में सक्षम होते हैं।

heart-burn and diet 1

4 नारियल पानी में भी फाइबर अधिक होता है और शरीर के लिए यह एक बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। यह स्मूद बाउल मूवमेंट में भी मदद करता है। यदि आपको गैस और हार्टबर्न की शिकायत रहती है, तो नारियल पानी पीकर देखें।

5 दही पेट को ठंडा करने में मदद करती है। इसमें प्राकृतिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और एसिड को बनने नहीं देते हैं। जब भी हार्टबर्न की समस्या हो, एक कटोरी दही खाकर देखें। राहत मिलेगी।

6 केले का सेवन भी पेट के लिए हेल्दी होता है। इसमें मौजूद इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज आंतों में होने वाले सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। केले में मौजूद फाइबर तत्व यह सुनिश्चित करता है कि आंतों की फंक्शनिंग स्मूद होगी।

heart-burn and diet 2

7 अदरक एक औषधीय मसाला है, जो गैस को कम करके एसिडिटी से राहत दिलाता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source