फेस्टिव सीजन में कॉमन है एसिडिटी और फूड प्वॉइजिनिंग, खाने से पहले करेंगे ये 3 काम तो नहीं होंगे पेट संबंधी रोग
फेस्टिव सीजन में गैस, एसिडिटी (acidity), कब्ज और फूड प्वॉइजिनिंग होना कॉमन है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो फेस्टिव सीजन में होने वाली इन समस्याओं से बच सकते हैं।
हमारे देश में त्यौहारों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्री, दुर्गा पूजा, दशहरा के बाद अब ईद, दीपावली और भाई दूज जैसे पर्व आने वाले हैं। त्यौहार के मौसम (festive season) में हर घर में पकवान और स्पेशल डिशेज बनती हैं। क्योंकि हमारे देश के लोग मीठा और डीप फ्राई चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं इसलिए किसी अवसर पर इन्हें बनाया जाता है। लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि इन चीजों के सेवन से गैस, एसिडिटी (acidity), कब्ज और फूड प्वॉइजिनिंग होना भी कॉमन होता है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो फेस्टिव सीजन में होने वाली इन समस्याओं से बच सकते हैं। आज हम आपको एसिडिटी के लिए कुछ घरेलू उपाय (home remedies for acidity and gas problem) बता रहे हैं। पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर ने फेस्टिव सीजन में ब्लोटिंग और एसिडिटी से बचने की कुछ टिप्स बताई है। आइए जानते हैं क्या हैं वो-
इन चीजों से बचने के लिए क्या करें?
1. जितना संभव हो खुद को हाइड्रेट रखें। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीएं।
2. हमेशा एक जगह पर बैठ पर खाएं। कुछ लोग खड़े होकर या इधर उधर घूमकर खाते हैं, ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे कई तरह के पेट संबंधी रोग होने का डर रहता है।
3. अगर आप खाना खाने के बाद मीठा खाने के शौकीन हैं तो हमेशा फ्रेश डिश चुनें।
एल्कोहल का सेवन करते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1. एल्कोहल चाहे किसी भी तरह का हो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए फेस्टिव सीजन में जितना संभव हो इस अवॉइड करें।
2. अगर आप ड्रिंक करने के आदि हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा खाना खाने के बाद ही एल्कोहल का सेवन करें।
3. 2 ड्रिंक के बीच में एक ग्लास पानी का सेवन जरूर करें।
अगले दिन रखें इन बातों का ध्यान
1. अगर आप बहुत सारे डेसर्ट, जंक फूड या अन्य किसी तली-भुनी चीज का सेवन कर लिया है तो अगले दिन इसकी क्षतिपूर्ति के लिए ओवर एक्सरसाइज, व्रत रहना या कम खाने जैसी गलती न करें।
2. अगले दिन भी अपना नॉर्मल रुटीन ही फॉलो करें।
3. अगर आपके सिर में दर्द है तो अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास पानी और केले के साथ करें। जबकि अगर आपको एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्या है तो गुलकंद का सेवन करें।
4. कम से कम 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें, लेकिन इस दौरान ज्यादा एनर्जी न लगाएं।