Winter Lethargy: सर्दियों में नहीं छूटता आलस और सुस्ती ? इन टिप्स पर करें अमल, दूर होगी थकान

ठंड की वजह से आपको भी बहुत अधिक सुस्ती और आलस महसूस हो रहा है तो ट्राई करें ये टिप्स।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 16, 2023 7:01 AM IST

Easy tips to beat winter lethargy : सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से लोगों को सुबह उठने का मन नहीं करता। लोगों को आलस और सुस्ती की वजह से अपने बिस्तर से बाहर निकलना भी मुश्किल लगता है और इसी की वजह से उनके रोजमर्रा के काम और वर्कआउट जैसे रूटी्न्स पर भी असर पड़ता है। लोग देर से उठने की वजह से अपनी दिनचर्या समय पर शुरू नहीं कर पाते और इसीलिए उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आपकी परेशानी भी यही है कि ठंड की वजह से आपको भी बहुत अधिक सुस्ती और आलस महसूस हो रहा है और आपके लिए अपने रोजमर्रा के काम भी समय से कर पाने में दिक्कत आ रही है तो इस परेशानी से राहत के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स पढ़ें यहां और उन पर अमल करें ताकि सर्दियों की सुस्ती से आपको मिल सके थोड़ा-सा आराम। (Easy tips to beat winter lethargy in Hindi)

सुस्ती भगाने के उपाय जो सर्दियों में आएंगे काम

एक्यूपंक्चर थेरेपी

आलस और एनर्जी की कमी जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए एक्यूपंक्चर थेरेपी की मदद ली जा सकती है। एक्यूपंक्चर में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद कुछ प्रेशर पॉइंट्स पर दबाव बनाया जाता है। सुस्ती, आलस और थकान जैसी समस्याओं से आराम के लिए चेहरे पर मौजूद कुछ पॉइंट्स पर फोकस किया जाता है। इन पॉइंट्स पर प्रेशर देने से आप काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही सर्दियों में होने वाली बंद नाक और दर्द जैसी परेशानियों से भी आराम मिल सकता है। सर्दियों में सुस्ती भगाने के लिए इस तरह एक्यूपंक्चर किया जा सकता है-

  • अपनी तर्जनी या इंडेक्स फिंगर को चेहरे पर रखें।
  • अब, अपनी उंगली को कान के पीछे गले पर रखें।
  • अब, इस जगह पर धीरे-धीरे दबाएं फिर प्रेशर बढ़ाते हुए 20 सेकेंड तक इसे दबाकर रखें।

दूसरा पॉइंट-

  • यह पॉइंट आंखों के कोनों पर और नाक के किनारे माथे के नीचे रहता है।
  • अपने दोनों हाथ आंखों के पास रखें और तर्जनी से आंखों के कोनों पर प्रेशर बनाएं।
  • 15-20 सेकेंड तक प्रेशर दें और उसके बाद रूक जाएं,फिर दोबारा ट्राई करें।

एक कप चाय पीएं

सुबह उठने के बाद एक कप गर्मा-गर्मा कॉफी, हर्बल टी या मसालेवाली चाय पीएं। चाय में तुलसी और लौंग जैसे मसाले और हर्ब्स मिलाएं। इससे, बंद नाक, बदन दर्द, अकड़न और अन्य समस्याओं से आराम भी मिलेगा और सुस्ती भी दूर होगी।

धूप में टहलें

विटामिन डी की कमी से भी बदन दर्द और हड्डियों में दर्द और बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है। इसीलिए, सर्दियों के मौसम में जब भी समय मिले तो धूप में टहलने जाएं। 20-25 मिनट धूप सेंकने से भी थकान और सुस्ती से आराम मिलेगा।

इन तरीकों से भी आलस होता है कम

  • हल्की-फुल्की वॉक करें। घर में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
  • सुबह उठते ही फोन चेक करने की बजाय बिस्तर से उठें और घर के लोगों से बातचीत करें।
  • घर के परदे हटाएं ताकि रोशनी और धूप घर में आ सके। इससे आपको थोड़ी गर्मी मिलेगी और आलस कम होगा
  • प्राणायाम और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइजेस करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source