
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 5, 2026 8:09 PM IST
heart health from extra sleep (this image is generated by chatgpt)
सुबह जब आप सोकर उठते हैं, तो थोड़ा और सोने का मन करता है न? लेकिन ऑफिस टाइम पर पहुंचना, बच्चों के लिए लंच तैयार करना, उन्हें स्कूल छोड़ना और न जाने सुबह कितने काम होते हैं जो शायद आपको 1 मिनट भी ज्यादा सोने नहीं देते हैं। आपको ऐसा लगता है कि अगर आप 1 मिनट के लिए भी ज्यादा सोए तो आपको बहुत नुकसान हो जाएगा, लेकिन उससे शरीर को फायदा होगा उसका क्या? हाल ही में University College London की एक दिलचस्प रिसर्च सामने आई है, जो कहती है कि अगर आप केवल 10 मिनट अतिरिक्त नींद लेना आज से शुरू कर दें, तो आप हार्ट डिजीज जैसे खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां, नींद अक्सर सबसे पहले कुर्बान होती है, यह अध्ययन आपको एक आसान लेकिन असरदार समाधान की ओर जाने में मदद कर सकता है
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अध्ययनकर्ताओं ने एक रिसर्च में पाया है कि जब आप अपनी नींद में मामूली बढ़ोतरी करते हैं, तो दिल की सेहत पर सकारात्मक असर डालता होता है। इस रिसर्च में अध्ययनकर्ताओं ने करीब 10,000 से अधिक वयस्कों को शामिल किया। वैज्ञानिकों ने इनकी नींद के पैटर्न और हृदय संबंधी जोखिमों का विश्लेषण बारीकी से किया। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना अपनी नींद में औसतन केवल 10 मिनट बढ़ाते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता जाता है। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि 10 मिनट ज्यादा नींद से शरीर में तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) के स्तर घट जाता है और ब्लड वेसल्स बेहतर ढंग से आपका काम करने लगते हैं। कुल मिलाकर इस अध्ययन ने साफ किया है कि केवल 10 मिनट की अतिरिक्त नींद लेने से आप लंबे समय तक अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं।
heart heath benefits of sleeping 10 minutes extra (this image is generated by chatgpt)
नेशनल हेल्थ सर्विस की रिपोर्ट कहती है कि पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। अच्छी नींद लेने से शरीर ऊर्जावान महसूस करता है और तनाव का स्तर भी कम हो जाता है। आपका मन शांत रहता है। वहीं जब मन शांत रहता है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव आपके हृदय की सेहत पर नजर आने लगता है, क्योंकि अधिक तनाव दिल की धड़कन और रक्तचाप को बढ़ाता है। ऐसे में आपकी नियमित और गहरी नींद एंग्जायटी और डिप्रेशन के लक्षणों न स्तर को कम करने का काम करती है, जिससे आप भावनात्मक रूप से संतुलित महसूस करने लगते है।
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार भी पर्याप्त नींद लेने से ब्लड प्रेशर को काफी बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी रिसर्च में दावा किया गया है कि जो लोग अपनी नींद की अवधि बढ़ाते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर का स्तर धीरे-धीरे कम होता जाता है। असल में नींद के दौरान शरीर रिलैक्स अवस्था में चला जाता है, जिससे हार्ट रेट धीमा हो जाता है और ब्लड वेसल्स पर दबाव कम पड़ता है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि जो लोग लगातार कम नींद लेते हैं और समय पर नहीं सोते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या समान्य रूप से अधिक देखी जाती है, जबकि पर्याप्त नींद लेने वालों में यह खतरा धीरे-धीरे घटता जाता है। रिसर्च दावा करती हैं कि बेहतर नींद से स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं, जो दिल पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। नतीजतन, हार्ट अटैक का खतरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च भी इससे मिलती-जुलती है, जिसमें पाया कि कि नींद अन्य परिणामों के साथ ही आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक असर डालती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। वह आगे साफ करते हैं कि जब व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता, तो शरीर में जो हार्मोनल असंतुलन होता है, वह शरीर के फैट प्रोसेसिंग को प्रभावित करता है। इससे धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ता है, जो कि आगे चलकर हार्ट डिजीज के रूप में सामने आता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि अच्छी और पूरी नींद लेने वाले लोग अपनी दिनचर्या को अधिक संतुलित रखते हैं। वे हेल्दी डाइट लेते हैं, नियमित व्यायाम करते हैं और तनाव प्रबंधन जैसी आदते अपनाकर समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर काम करते हैं।
संतुलित आहार, व्यायाम, तनाव नियंत्रण और नियमित जांच सबसे जरूरी होता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।
अनिद्रा और नींद की कमी के कारण सिरदर्द, थकान, कब्ज और चिड़चिड़़ापन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सीने में दर्द होना, जी मिचलाना, शरीर के बाएं तरफ दर्द होना आदि हार्ट अटैक के कुछ शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.