
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 8, 2020 7:12 AM IST
अभिषेक बच्चन ने फैंस से कहा, कृपया मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
Tips to prevent covid-19: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए काफी चिंतित हैं और उन्होंने अपनी चिंता देश के सभी लोगों से जाहिर भी की है। अभिषेक ने सभी से अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस महामारी में एहतियात (Coronavirus pandemic) के तौर पर मास्क (Mask) जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करें। इस बाबत उन्होंने ट्वीट भी किया, "सभी लोग कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें। कृपया मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग (Tips to prevent covid-19) बनाए रखें।"
Everyone, please be safe. Take care. Wear a mask and keep social distance. Please! 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 6, 2020
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 जुलाई को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, अमिताभ बच्चन इस वायरस से 2 अगस्त को ठीक हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अभिषेक बच्चन अधिक दिनों तक हॉस्पिटल में रहे थे। वे इलाज के लिए 20 दिनों से भी अधिक हॉस्पिटल में रहे थे।
कुछ लोग एक ही मास्क को बार-बार पहनते और छूते रहते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। मास्क पहनने का फायदा तभी होगा, जब आप मास्क को बार-बार ना छुएं। यदि आप घर का बना मास्क पहनते हैं, तो उसे दो-तीन बार से अधिक इस्तेमाल ना करें। सर्फ, डेटॉल के पानी में अच्छी तरह से साफ करें। उसे धूप में सुखाएं। किसी व्यक्ति को खांसी-सर्दी के लक्षण हैं, तो मास्क पहनना दूसरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप संक्रमित भी हैं, तो ऐसा करके आप इसे फैलने से रोक सकते हैं। कोरोनावायरस (COVID-19) से सुरक्षित रहने के लिए यदि आप मास्क खरीद रहे हैं, तो N95 रेस्पिरेटर्स मास्क ही खरीदें। यह मास्क अन्य मास्क के मुकाबले बेहतर (Tips to prevent covid-19 in hindi) और सुरक्षित है।
अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर घर पहुंचे