hamburger icon
A
Read in English

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर घर पहुंचे

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है, 'वादा आखिर वादा ही होता है! आज दोपहर को मेरी भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी से मैंने कहा था कि मैं जल्द ही कोरोना को मात दे दूंगा।'

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2020 5:11 PM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोनावायरस (Amitabh Bachchan Corona news) से ठीक होने के बाद अब उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आया है। इससे बच्चन परिवार के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली है। इस अच्छी खबर को खुद अभिषेक ने ट्वीट करके अपने फैन्स से साझा किया। अभिषेक बच्चन के साथ ही उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या और अमिताभ बच्चन कोरोना निगेटिव पाए गए थे। 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan in Hindi) के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था।

हालांकि, दोनों में कोरोना के माइल्ड लक्षण (Corona mild symptoms) नजर आए थे। फिर भी एहतियात के तौर पर बिग बी को लगभग 23 दिनों तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा। 2 अगस्त को जब बिग बी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया तो उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, उसके बाद भी अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल में ही थे, क्योंकि वे पूरी तरह से कोरोना से ठीक नहीं हुए थे।

अभिषेक ने कोरोना को हराया

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके लिखा है, "वादा आखिर वादा ही होता है! आज दोपहर को मेरी भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी से मैंने कहा था कि मैं जल्द ही कोरोना को मात दे दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआ करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। नानावटी हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को भी बहुत आभार और शुक्रिया, जो उन्होंने हमारे लिए इतने दिनों तक किया।"

28 दिनों तक अभिषेक रहे हॉस्पिटल

11 जुलाई को अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। तब से लेकर अब तक उनका इलाज हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा था। पूरे 28 दिनों के बाद अभिषेक को आज हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। हॉस्पिटल में अभिषेक सोशल मीडिया पर लगातार अपने परिवार का हेल्थ अपडेट्स शेयर कर रहे थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या राय और आराध्या में कोरोनावायरस के हल्के लक्षण नजर आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, दोनों 27 जुलाई को ही हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर घर चली गई थीं।

क्या मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है कोरोना का असर? जानिए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा

अमिताभ बच्चन की हालत अब बेहतर, साझा किए हॉस्पिटल के इलाज, एकांत, क्वारंटीन के अनुभव

अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज