... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Obesity tied to depression. ©Shutterstock
मोटापा बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। इससे आपको कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा, स्लीप एपनिया और जॉइंट डिजीज का खतरा होता है। ऐसा माना जाता है कि मोटापे से पीड़ित महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस होने का भी जोखिम अधिक होता है। यह भी माना जाता है शरीर के अतिरिक्त फैट से हड्डियों को प्रोटेक्शन मिलता है। लेकिन अमनदीप अस्पताल में चीफ ओर्थोपेडिक सर्जन बोन एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अवतार सिंह की मानें तो यह सच नहीं है।
नॉर्थ अमेरिका के रेडियोलॉजिकल सोसाइटी की एनुअल मीटिंग में पेश एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पेट के अतिरिक्त फैट से आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं युवा महिलाओं में भी बेली फैट हड्डियों के लिए नुकसानदायक है। इसका मतलब यह है कि मोटापे को अब ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के नुकसान का एक जोखिम माना जा सकता है। हालांकि सभी बॉडी फैट समान नहीं होता है। दो तरह के फैट होते हैं, पहला स्किन के नीचे वाला फैट (subcutaneous fats) और दूसरा पेट के भीतर मसल्स टिश्यू में जमा फैट (intra-abdominal fats)। अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं का बेली फैट अधिक होता है उन्हें उन महिलाओं की तुलना में ऑस्टियोपोरोसिस का ज्यादा खतरा होता है, जिनकी स्किन के नीचे या हिप्स के आसपास फैट होता है। हालांकि, शोधकर्ताओं के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसा क्यों होता है।
मोटापा अब एक घातक रूप ले रहा है जिसके कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा इस बढ़ती सूची में एक नयी समस्या है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई विशेष उपचार नहीं है जिससे आप पेट में जमा फैट से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए, यह सुझाव दिया जाता है कि समय-समय पर अपने वजन की जांच करते रहें और फैट बढ़ाने वाली चीजों से बचें। इसलिए लिए आप एक स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकते हैं जिसमें एक अच्छी डायट, रोजाना वर्कआउट और स्वस्थ आदतें शामिल होने चाहिए। इससे आपको ना केवल ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम होगा बल्कि आपको हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock