Abdominal Bloating : पेट की सूजन से हैं परेशान, पाएं इन तरीकों से छुटकारा

पेट की सूजन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर इस समस्या का निवारण कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपचार की मदद से आप पेट की सूजन को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 11, 2019 6:20 PM IST

अक्सर कुछ लोगों का पूट काफी फूला हुआ नजर आता है। यह समस्या पेट में सूजन (Abdominal Bloating) होने से होती है। जब पेट में गैस बनता है तो अक्सर सूजन होने की समस्या बढ़ जाती है। हालांकि, कई बार ये सूजन गलत खाने, कब्ज, मासिक धर्म आदि के कारण भी होती है। इसे अधिक दिनों तक नजरअंदाज करने से आपका पेट फूल सकता (Abdominal Bloating) है। साथ ही पीठ दर्द, ऐंठन या दस्त की समस्या भी हो सकती है। पेट की सूजन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर इस समस्या का निवारण कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपचार की मदद से आप पेट की सूजन (Home remedies for Abdominal Bloating) को कम कर सकते हैं।

जल्दी ना खाएं

अगर आप भी जल्दी जल्दी खाना खाती है तो अच्छा होगा की आप अपनी इस आदत को बदल दे क्योंकि आप जब जल्दबाजी में खाना खाती है तब भोजन के साथ आपके पेट में हवा भी प्रवेश करती है जिसके कारण आपके पेट में गैस (Abdominal Bloating) बनने लगती हैं। तो अच्छा होगी की आप जब भी खाना खाएं तो धीरे-धीरे खाएं और भोजन को अच्छे से चबा कर (How to Get Rid of Bloating) भी खाएं। इससे आपके पेट में किसी भी तरह की गैस नही बनेगी।

शराब का सेवन ना करें

अक्सर लोगों को ये लगाता है ज्यादा पानी पीने के कारण उनका शरीर फूला हुआ लगने लगता है लेकिन ऐसा नही है इसके विपरीत अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नही पीएंगी तो आपका शरीर फूल सकता हैं। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती है तो आपका शरीर आपके अंदर मौजूद पानी का प्रयोग करने लगाता हैं जिसके कारण आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं। जिससे आपका स्वास्थ खराब होता हैं। तो अच्छा होगा की आप समय समय पर पानी जरूर पिएं। वैसे अगर आप चाहे तो पानी में नींबू डाल कर भी उसे पी सकती है। नींबू पानी शरीर के लिए बहुत अच्छा होता हैं और इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी नही होगी और ना ही आपके पेट में सूजन आएगी।

खाने के बाद टहलें

अक्सर लोग खाना खाने के बाद तुरन्त ही सो जाते है लेकिन ऐसा नही करना चाहिए क्योकि ऐसा करने से भी आपके पेट में सूजन आ सकती है। तो अच्छा होगा की आप जब भी भोजन करे तो उसके बाद टहलने जरुर जाएं। इससे आपका भोजन भी पच जाएगा और आपके पेट में किसी तरह की सूजन भी नही आएगी। इसके अलावा आप रोज कुछ समय के लिए पैदल जरूर चलें। इससे आपका शरीर अच्छे से काम करेगा।

ज्यादा च्यूइंगम ना चबाएं

क्या आप ये जानती है कि जब आप च्युइंग गम चबाती है तो उस समय आपके पेट में सबसे ज्यादा हवा जाती हैं जिसके कारण आपके पेट में सूजन आने लगती हैं। अगर आपको भी च्युइंग गम चबाना अच्छा लगता है तो अच्छा होगी की आप अपनी इस आदत को बदल दें। इसके स्थान पर आप गाजर, पॉपकॉर्न या कैंडी खा सकती हैं।

नमकीन चीजें कम खाएं

वैसे तो हम जो कुछ भी खाते है उसमे से ज्यादातर चीजों में नमक मौजूद होता हैं। लेकिन ज्यादा नमक खाना भी हमारे शरीर के लिए अच्छा नही होता हैं क्योकि इसके कारण भी हमारा पेट फूला हुआ सा लगता हैं। ऐसे में आप जो कुछ भी खांए तो उसमे देख ले की नमक कितनी मात्रा में मौजूद है। इतना ही नही आप कभी भी ऐसे पदार्थ का सेवन ना करें जिसमें 500 मिलीग्राम से ज्यादा नमक मौजूद हो।

पेट की सूजन को कम करने के घरेलू नुस्खे

सौंफ 

सौंफ के बीज में दर्द कम करने की क्षमता होती है इसके साथ ही इसमें कुछ ऐसे तत्व भी होते है जो की भोजन को पचाने में मदद करते हैं और पेट में अगर सूजन आ गयी हो तो उस सूजन को भी कम करते हैं। भोजन करने के बाद हमेशा सौंफ के बीज खाने की आदत डालें। इससे आपके पेट में सूजन पैदा नही होगी। फूले हुए पेट के इलाज का एक अन्य तरीका भी है इसके लिए आप चाय में सौंफ मिलाकर पी सकती हैं। या फिर आप 1 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में डाल कर अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को पी ले इससे भी आपके पेट में सूजन नही होगी।

अदरक

अदरक की मदद से आप आतों की सूजन को कम कर सकती हैं साथ ही अपनी मांसपेशियों को आराम भी दिला सकती हैं। अगर आप नियमित रुप से खाने में अदरक का प्रयोग करती है तो आपको कभी भी पेट में सूजन की समस्या नही होगी। अदरक के कुछ टुकड़ों के काट कर एक कप में रख लें और उसमें उपर से उबलता हुआ पानी डाल दें। इसके बाद किसी ढक्कन की मदद से कप को कवर कर दें और कप को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। वैसे आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू का रस भी जोड़ सकती हैं।

गर्म नींबू पानी

नींबू में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी और सी, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं। नींबू में हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी होता जो कि भोजन को पचाने में आपके शरीर को सहायता प्रदान करता हैं तथा हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास गर्म पानी में नींबू का ताजा रस निचोड़। अब इसे अच्छे से मिक्स करें और रोज सुबह खाली पेट इसे पिएं।

उल्टी और मतली आने के कारण

पेट की गैस को दूर करने के घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source