Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केवल सुबह दिखायी देते हैं आंत में कैंसर के 3 ये लक्षण, बाथरूम जाने पर दें इनकी तरफ ध्यान

स्टूल में खून (Blood in stool) दिखने जैसी परेशानियां आंत के कैंसर से जुड़ी हुई हो सकती हैं। आमतौर पर इन लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन, यही संकेत आपकी बीमारी का जल्द पता लगाने में मदद कर सकते हैं।

केवल सुबह दिखायी देते हैं आंत में कैंसर के 3 ये लक्षण, बाथरूम जाने पर दें इनकी तरफ ध्यान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 26, 2024 11:36 PM IST

Colon Cancer symptoms: आंत का कैंसर जिसे कोलन कैंसर भी कहा जाता है, दुनियाभर में तीसरा सबसे कॉमन कैंसर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल दुनियाभर में मिलने वाले कैंसर के मामलों में से कुछ 10 प्रतिशत केसेस कोलन कैंसर के ही होते हैं। हालांकि, कोलन कैंसर के बारे में लोगों को ना तो अधिक जागरूकता है और ना ही इसके बारे में अधिक बात होती है। लेकिन, आपको जानकर शायद हैरानी हो कि रोजमर्रा की जिंदगी में महसूस होनेवाली कुछ छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स कोलन कैंसर से जुड़ी हुई हो सकती हैं। जी हां, कोलन कैंसर के कुछ लक्षण इतने मामूली और साधारण हैं कि लोगों का इनकी तरफ ध्यान तक नहीं जाता है। वहीं, कुछ लक्षण ऐसे हैं जो केवल सुबह या बाथरूम जाने पर ही दिखायी दे सकते हैं। यहां पढ़ें कोलन कैंसर के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे मं जिन्हें नजरअंदाज करते रहने से आपकी बीमारी बहुत गम्भीर बन सकती है।

सुबह होने वाली ये 3 प्रॉब्लम्स हो सकती हैं कोलन कैंसर का लक्षण

पेट में कई छोटे-छोटे अंग होते हैं जो पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़े हुए होते हैं। डाइजेस्टिव सिस्टम का आखिरी हिस्सा या कोलन में होने वाला कैंसर एक गम्भीर समस्या है और इस बीमारी की वजह से शरीर में अलग-अलग तरह के बदलाव होने लगते हैं। पाचन तंत्र से लेकर सुबह पेट खाली होने तककी कई प्रक्रियाएं भी  कोलन कैंसर से प्रभावित हो सकती हैं। इसीलिए, मरीज को अलग-अलग तरह के लक्षण कोलन कैंसर में दिखायी देते हैं। कोलन कैंसर के कारणों की बात करें तो यह जेनेटिक कारणों से हो सकता है वहीं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बहुत अधिक तेल-मसालेदार खाना और रेड मीट जैसी नुकसानदायक चीजें खाने से हो सकता है।

कॉन्स्टिपेशन या कब्ज (Constipation can indicate colon cancer)

खराब डाइट या शेड्यूल से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण लोगों को कॉन्स्टिपेशन की समस्याहो सकती है लेकिन, आंत में कैंसर होने पर भी कॉन्स्टिपेशन की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको बार-बार कॉन्स्टिपेशन की परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज ना करें।

Also Read

More News

मल में खून (Blood in stool)

सुबह स्टूल पास करते समय अगर आपको मल में अगर खून (Mal mein khoon dikhna) दिखायी दे तो यह कोलन कैंसर की वजह से हो सकता है। इसी तरह ब्लड क्लॉट बनने और ठीक तरीके से पेट साफ ना होने की समस्या का भी कारण कोलन का कैंसर हो सकता है।

पेट में दर्द (Stomach pain with cramps)

सुबह पेट में दर्द महसूस होने(subah pet mein dard ke karan) और मरोड़ें उठना भी कोलन कैंसर का एक बड़ा लक्षण (colon cancer ke lakshan) है। अगर आपको सुबह के समय पेट में दर्द के साथ मरोड़ें (cramps in stomach) उठें तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।