hamburger icon
A
Read in English

आंत में इन्फेक्शन होने पर सुबह बाथरुम में नजर आते हैं ये 2 लक्षण, संकेत दिखते ही भागें डॉक्टर के पास

Signs of intestinal infection : आंत में संक्रमण होने की स्थिति में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 31, 2024 1:22 PM IST

Intestinal infection Symptoms : आंतों में इन्फेक्शन होने की स्थिति में मरीजों को काफी जलन और सूजन की परेशानी होने लगती है। यह स्थिति मुख्य रूप से बैक्टीरिया, वायरस और अन्य सूक्ष्मजीवों के कारण हो सकता है। आंतों में इन्फेक्शन होने पर आपको कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिसमें दस्त, पेट में दर्द, उल्टी, मतली, बुखार और थकान जैसी परेशानी का अनुभव होता है। इसके अलावा आंतों में इन्फेक्शन होने की स्थिति में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं आंतों में इन्फेक्शन होने पर दिखने वाले संकेत क्या हैं?

दस्त की परेशानी होना

अगर आपको 24 घंटे में 3 बार या उससे अधिक ढीला मल हो रहा है, तो इस स्थिति को डायरिया कहते हैं। हालांकि, डायरिया से पीड़ित कुछ लोगों को दिन में सिर्फ दो बार ही ढीले मल हो सकते हैं। यह परेशानी कई कारणों से हो सकती हैं। लेकिन कई बार आंतों में इन्फेक्शन के कारण भी मल ढीला होता है। ऐसे में आपको खूनी दस्त, बलगम वाला दस्त और कब्ज जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं।

कब्ज की शिकायत होना

आंतों में इन्फेक्शन की स्थिति में मरीजों को कब्ज की शिकायतहोने लगती है। इसके साथ ही उन्हें पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी, बुखार, सिरदर्द, थकान और भूख न लगना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। अगर आपको मल त्याग में कठिनाई का अनुभव हो रहा है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। ताकि इलाज फौरन शुरू हो सके।

पेट में बिना वजह दर्द होना

पेट दर्द के कई अलग-अलग प्रकार हैं। यह परेशानी हल्के से लेकर गंभीर हो सकती है। आंत में इन्पेक्शन की स्थिति में मरीजों को पेट में बिना वजह दर्द जैसा महसूस हो सकता है। गंभीर पेट दर्द दो सप्ताह से अधिक समय तक रह सकते हैं।

उल्टी की शिकायत होना

आंतों में इन्फेक्शन होने की स्थिति में मरीजों को उल्टी की शिकायत देखी जा सकती है, जिसमें उन्हें बुखार, ठंड लगना, मतली, उल्टी, ऐंठन और खूनी मल जैसे लक्षण भी शामिल हैं। अगर आपको ऐसे संकेत एक साथ दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें।

मतली का अनुभव होना

मतली और उल्टी आंत में संक्रमण होने के सबसे आम लक्षणों में से एक है। इस तरह के लक्षण अक्सर एक साथ नजर आते हैं। क्योंकि संक्रमण होने पर पेट में ज्यादा एसिड बनता है। इससे खाना कम आकर्षक लगता है और शरीर में उल्टी हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।