Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपके भी घर में या आसपास कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होगा, जो डायबिटीज से ग्रस्त हो। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है और आजकल की जीवनशैली प्रभावित होने के कारण ये बीमारियां काफी बढ़ गई है। डायबिटीज ऐसा रोग है, जिसका कोई इलाज नहीं है और यह जीवन भर रहता है। हालांकि, दवाओं की मदद से इसके कारण बढ़े ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है, जिससे इसके लक्षण नियंत्रित रहते हैं। लेकिन सिर्फ खराब जीवनशैली ही नहीं है, जो डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है। एक नई रिसर्च के अनुसार वायु प्रदूषण भी डायबिटीज रोग होने के खतरे को बढ़ाता है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर वायु प्रदूषण होने का खतरा अधिक रहता है, तो यह रिपोर्ट आपको जरूर पढ़नी चाहिए। चलिए जानते हैं किस प्रकार प्रदूषण डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है और इससे कैसे बचाव किया जाए
लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ की वेबसाइट पर पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में एक्सपर्ट्स द्वारा एक अध्ययन किया गया और उसमें पाया गया है कि अगर प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 या उससे ज्यादा है, तो उससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, इससे पहले भी कुछ अध्ययन किए जा चुके हैं, जिसमें डायबिटीज और प्रदूषण के बीच गहरा संबंध बताया गया है।
भारत में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जो आगे आने वाले समय में डायबिटीज समेत और भी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर आता है, जहां मधुमेह के सबसे ज्यादा मरीज पाए जाते हैं, वहीं अमेरिका तीसरे नंबर पर आता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और चीन जैसे कई देशों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
हवा में मौजूद प्रदूषण से बचना थोड़ा मुश्किल होता है और यह भी निर्भर करता है कि आप घर के अंदर हैं या बाहर हैं। दोनों स्थितियों में प्रदूषण का बचाव करने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं -
अगर आप घर के बाहर हैं -