नॉर्मल नहीं है 98.6°F बॉडी टेम्परेचर, जानें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कितना होना चाहिए नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

जनरल ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार वयस्कों का औसत सामान्य शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं बल्कि 97.7 डिग्री फारेनहाइट के करीब हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : April 7, 2026 11:32 AM IST

शरीर का सामान्य तापमान क्या होता है इसे लेकर लोगों में मतभेद रहता है। कोई कुछ मानता है तो कोई किसी नंबर पर विश्वास करता है। आमतौर पर 98.6°F को नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर माना जाता है। सबको लगता है कि अगर शरीर का तापमान 98.6°F से 99°F के बीच है तो बुखार नहीं है। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। जनरल ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वयस्कों का औसत सामान्य शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं बल्कि 97.7 डिग्री फारेनहाइट के करीब हो सकता है।

क्या कहती है स्टडी?

अध्ययन का संचालन करने के लिए, बोस्टन चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के एक रुमेटोलॉजिस्ट और बोस्टन में बेथ इज़राइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर के एमडी जोनाथन हौसमैन ने वायर्ड के अनुसार, 329 स्वस्थ वयस्कों में 11,454 तापमान का विश्लेषण करने के लिए फ़िवरप्रिंट नामक एक आईफोन ऐप से डेटा का इस्तेमाल किया। डॉक्टर हॉसमैन और उनके सहयोगियों ने पाया कि वयस्कों का औसत सामान्य तापमान 97.7 डिग्री फ़ारेनहाइट था, जो कि ओरल थर्मामीटर द्वारा मापा गया था। उन्होंने पाया कि बुखार औसतन, 99.5 डिग्री फ़ारेनहाइट पर था। उन्होंने यह भी पाया कि महिलाओं और बच्चों के शरीर का तापमान पुरुषों की तुलना में थोड़ा अधिक होता था। सुबह के वक्त तापमान सबसे कम था। डॉ हॉउसमैन कहते हैं कि "सुबह छह बजे के वक्त 99°F तापमान होना बहुत असामान्य है, जबकि दोपहर के चार बजे यह तापमान पूरी तरह से सामान्य हो सकता है।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

1. शिशु और बच्चों का नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

शिशुओं और बच्चों के शरीर का औसत तापमान 97.9°F (36.6°C) से लेकर 99°F (37.2°C) तक होता है।

2. एडल्ट का नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

एडल्ट यानि कि वयस्कों का नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर 97°F (36.1°C) से 99°F (37.2°C) तक होता है।

3. बुजुर्गों का नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर

बुजुर्गों का या 65 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के शरीर का औसत तापमान 98.6°F (36.2°C) से कम होता है।

Typhoid Fever

ये हैं बुखार के लक्षण

  • हृदय की दर का तेजी से बढ़ना
  • घबराहट होना
  • आंखों का लाल होना या जलन होना
  • निर्जलीकरण
  • पसीना आना
  • ठंड लगना या कंपकंपी
  • शरीर का गर्म होना
  • सिरदर्द होना सिर का भारी होना
  • शरीर में दर्द और बेचेनी होना
  • थकान और कमजोरी
  • भूख में कमी
  • गले में दर्द होना
  • चेस्ट में दर्द होना
  • उल्टी आना या जी मचलना
  • मुंह का स्वाद कड़वा होना
  • चक्कर आना या बेहोशी

Fever

इस बात का भी रखें ध्यान

बॉडी का टेम्परेचर आपकी बॉडी पर भी निर्भर करता है। सामान्य शरीर का तापमान एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। आपके शरीर का तापमान ऊपर के दिशा निर्देशों से 1°F (0.6°C) से कम या ज्यादा भी सकता है। इसलिए जब भी आपको अपने शरीर में बुखार के लक्षण महसूस हों या शरीर गर्म लगे तो तुरंत थर्मामीटर से चेक करें। यदि आपके पास थर्मामीटर नहीं है या आपको थर्मामीटर में देखना नहीं आता है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source