Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? घर में बिना दवाओं के इन तरीकों से मजबूत करें अपना लिवर और रहें सेहतमंद

यूं तो शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से काम करना बहुत ही आवश्यक है लेकिन जब शरीर के किसी भी अंग को अपना कार्य करने में मुश्किल होता है तो हमारा शरीर और स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो जाता है। दिल के बाद अगर हमारे लिवर की कार्यप्रणाली बिगड़ जाती है तो हमारा शरीर निस्संदेह बीमारियों का घर बन जाता है। लेख में जानिए कौन सी चीजें आपके लिवर को हेल्दी रख सकती हैं।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? घर में बिना दवाओं के इन तरीकों से मजबूत करें अपना लिवर और रहें सेहतमंद
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? घर में बिना दवाओं के इन तरीकों से मजबूत करें अपना लिवर और रहें सेहतमंद

Written by Jitendra Gupta |Published : October 3, 2020 12:11 PM IST

जब भी मानव शरीर के अंगों की बात की जाती है तो दिल के बाद दूसरे सबसे बड़े अंगों में नाम आता है लिवर का। यूं तो शरीर के सभी अंगों का सुचारू रूप से काम करना बहुत ही आवश्यक है लेकिन जब शरीर के किसी भी अंग को अपना कार्य करने में मुश्किल होता है तो हमारा शरीर और स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो जाता है। दिल के बाद अगर हमारे लिवर की कार्यप्रणाली बिगड़ जाती है तो हमारा शरीर निस्संदेह बीमारियों का घर बन जाता है। लिवर के स्वास्थ्य बिगड़ने के पीछे मुख्य कारण है वर्तमान जीवनशैली। इसलिए बिगड़ती जीवनशैली में लिवर को मजबूत कैसे रखा जाए, उसका ख्याल हमें जरूर रखना चाहिए।

लिवर को कैसे मजबूत रखा जाए?

शुगर और टोटल फैट्स वाले फूड्स का सेवन कम करें

लिवर को दुरुस्त रखने के साथ-साथ अगर आपको मोटापे से बचना है तो आपको यह हर हाल में करना ही पड़ेगा। असंतुलित आहार ना लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आगे जाकर आपको फैटी लिवर जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण लिवर को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।

फल और पत्तेदार सब्जियां

नियमित रूप से फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब, फलों की स्मूदी या जूस, गाजर, टमाटर, तरबूज, पपीता, अंगूर, मूंगफली, अमरूद, धनिया, चुकंदर, लहसुन, अखरोट और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करे। इससे आपका लिवर तो हेल्दी रहेगा ही साथ ही आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।

Also Read

More News

नींबू

दिन में आपको एक न एक बार नींबू की चाय, सलाद या पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पथरी को विकसित होने से रोकता है। इसके अलावा ये आपके हाजमे को भी दुरुस्त रखता है।

हल्दी

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार हैं, जो शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही आपको कई संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में केटेकाइन्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर की कार्यप्रणाली क्षमता को बढ़ाकर फैट जमा नहीं होने देती और लिवर को अपना काम सही से करने में मदद मिलती है।

ऑलिव ऑयल

अगर आपको अपना लिवर दुरुस्त रखना है तो हमेशा भोजन को बनाने में जैतून के तेल यानी की ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें। इसके साथ ही आपको मीठे से परहेज भी रखना चाहिए। ऑलिव ऑयल से लिवर के रोगों का खतरा कम हो जाता है।

ज्वार और बाजरा

इन दोनों में मौजूद फाइबर जैसे पोषक तत्व आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे लिवर की सफाई होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

व्यायाम करें

लिवर को हेल्दी रखने के लिए उसकी सफाई के साथ-साथ उसकी कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए आपको एक्सरसाइज भी करने की जरूरत है। रोजाना 30 मिनट की कसरत आपके लिवर को हेल्दी रखेगी। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लें। भोजन के बाद 10-15 मिनट जरूर टहलें। इसके साथ ही आपको शराब, तले हुए भोजन और मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

About the Author

... Read More