Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पुरुषों में ब्लड शुगर बढ़ने पर रात के समय शरीर देता है ये 8 संकेत, इग्नोर करने की न करें गलती

Diabetes Symptoms in Men:  पुरुषों में ब्लड शुगर बढ़ने पर कई तरह के संकेत दिख सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर डायबिटीज को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए  जानते हैं इस बारे में-

पुरुषों में ब्लड शुगर बढ़ने पर रात के समय शरीर देता है ये 8 संकेत, इग्नोर करने की न करें गलती
Diabetes Symptoms At Night: Top 7 Signs Of High Blood Sugar That Becomes Worse After 10pm

Written by Kishori Mishra |Updated : June 7, 2024 3:08 PM IST

Diabetes Symptoms in Men: शरीर में शुगर को मैंटेन करना काफी मुश्किल हो गया है। दरअसल, आज के समय में कई लोग डेस्क जॉब करते हैं, जिसकी वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। ऐसे में ग्लूकोज का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाता है। इसलिए ब्लड में धीरे-धीरे शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने पर इंसुलिन नामक हार्मोन पर भी असर पड़ता है। यह एक तरह का मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें शरीर के ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है। पुरुषों के शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने पर कुछ निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप डायबिटीज की गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों में शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

पुरुषों में शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

  1. काफी ज्यादा प्यास लगना
  2. डिहाइड्रेशन की परेशानी होना
  3. काफी ज्यादा भूख लगना
  4. बिना वजह थकान महसूस होना
  5. स्किन में खुजली होना
  6. धुंधलापन महसूस होना
  7. कमजोरी महसूस होना
  8. शारीरिक क्षमता कम होना, इत्यादि।

पुरुषों में शुगर बढ़ने के क्या हैं कारण?

आधुनिक समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों का शुगर लेवल काफी हाई होता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • जेनेटिक कारक
  • बढ़ती उम्र
  • काफी ज्यादा मोटापा होना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी
  • तनाव और डिप्रेशन की समस्या
  • धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना, इत्यादि।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।