
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 16, 2022 5:52 PM IST
इतनी गर्मी में बाहर निकलना कोई आसान काम नहीं है, हमें अपनी स्किन के बारे में बार-बार सोचना पड़ता है। स्किन की बात करें तो हम सूर्य की यूवी किरणों से अपनी स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सोचते हैं। लेकिन क्या सनस्क्रीन आपकी सारी स्किन की रक्षा कर पाएगा? आपको अपनी आंखों के बारे में भी सोचना चाहिए। आपकी आंखों को भी यह किरणें काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आंखों पर यूवी किरणों के संपर्क में आयेंगी तो मोतियाबिंद जैसी आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आप ऐसे में आंखों को बचाने के लिए निम्न टिप्स का प्रयोग कर सकते हैं।
यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाले सन ग्लासेस का ही प्रयोग करें। कठोर किरणें आपके आई लेंस, कॉर्निया और रेटीना के लिए काफी हानिकारक होती हैं और इन भागों में डेमेज भी उत्पन्न कर सकती हैं। जब भी बाहर निकलें तो 100% अल्ट्रा वॉयलेट प्रोटेक्शन सन ग्लासेस जरूर पहनें।
आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी एक्सरसाइज करनी चाहिए। जी हां आंखों की भी कुछ एक्सरसाइज होती है जो आपकी आंखों से थकान उतारने में मदद करती हैं और साथ ही आपकी आई मसल्स को मजबूत बनाने का भी काम करती हैं। रोज रोज यह एक्सरसाइज करने से आप की आई साइट में भी काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
जब आप शाम को घर आते हैं तो आपको आंखों पर न केवल सूर्य की किरणों का असर पड़ता है बल्कि गंदगी और प्रदूषण से भी यह काफी थक जाती हैं। अगर आपका काम कंप्यूटर का है तो आपकी आंखें और ज्यादा प्रभावित होती हैं। इन्हें थोड़ा सा रिलैक्स करने के लिए आपको ठंडा और साफ पानी कई बार आंखों में छिड़कते रहना चाहिए। इससे आपकी आंखें कूड़े, गंदगी से भी साफ होंगी और आपकी थकान भी दूर होगी। इसके अलावा आपको पानी भी खूब पीना चाहिए।
अगर गर्मियों के मौसम में आपकी आंखें भी एकदम लाल हो जाती हैं तो आपको यह टिप ट्राई करनी चाहिए। आपको अपनी आई लिड्स पर खीरे की एक स्लाइस काट कर रख लेनी चाहिए। ऐसा 10 मिनट के लिए करें। सोने से पहले यह करना बेस्ट रहता है। खीरा आपकी आंखों के नीचे का कालापन दूर करने में भी मदद करता है इसलिए यह डार्क सर्कल्स के लिए भी लाभदायक है।
अगर आपकी आंखों में दर्द हो रहा है या आंखों से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको आई ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए। कौन सी आई ड्रॉप आप ट्राई कर सकते हैं इस बारे में अपने डॉक्टर से ही पहले सुझाव जरूर लें।
हरी और पत्तेदार सब्जियां लुटेन और जीक्सनथीन से भरपूर होती हैं। यह विटामिन सी का भी एक काफी अच्छा स्रोत होती हैं जो आंखों के लिए एक आवश्यक विटामिन माना जाता है। इसलिए हफ्ते में दो बार तो हरी सब्जियों जैसे पालक, ब्रोकली, केल आदि का सेवन तो जरूर करें।
आपकी आंखें पूरा दिन काम करती हैं इसलिए इनका आराम करना भी काफी जरूरी होता है। रात में 7 से 8 घंटे की चैन की नींद तो जरूर लें ताकि आंखें सुबह काफी रिफ्रेश महसूस कर सकें।
आंखें शरीर का काफी कीमती हिस्सा होती हैं और इनका साथ हमें पूरी उम्र चाहिए होता है। अगर उनकी संभाल न की जाए तो आपको कम उम्र में ही आंखों से जुड़ी समस्या देखने को मिल सकती है इसलिए आज की टिप्स का पालन जरूर करें।
(Inputs By: Dr Danish Iqbal, Senior Consultant, Sharp Sight Eye Hospitals)