
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 21, 2024 3:45 PM IST
Vitamin D Deficiency Symptoms In Women: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन्स में से एक है। यह विटामिन धूप के संपर्क में आने से हमारे शरीर में बनता है, इसलिए इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के कारण कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शोध के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में विटामिन डी की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। महिलाओं में विटामिन डी की कमी के कारण हार्मोनल असंतुलन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं में प्री एक्लेम्पसिया और जेस्टेशनल डायबिटीज का कारण बन सकता है। ऐसे में, जल्द से जल्द इसकी कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। तो आइए, जानते हैं महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण (Mahilao Me Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan) और इसे दूर करने के उपाय।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कुछ संकेत दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में, महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण -
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए।
विटामिन डी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे, दूध, पनीर, मशरूम और मछली आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह से विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
इन तरीकों से शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।