... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
शरीर में 7 बदलाव हैं दिमाग में इंफेक्शन का संकेत! एक्सपर्ट से जानें दिमागी इंफेक्शन के दिखाई देने वाले लक्षण
Brain Infection : मनुष्य का दिमाग बेहद जटिल और सबसे कोमल अंग है और दिमाग में होने वाला इन्फेक्शन बेहद खतरनाक हो सकता है। ब्रेन इन्फेक्शन बैक्टीरिया, वायरस या फंगस की वजह से हो सकता है। नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल के डिपार्टमेन्ट ऑफ न्यूरोलोजी, एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ. मनीष गुप्ता का कहना है कि इसके कई लक्षण और कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हालांकि इसके शरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत आसान है लेकिन इनकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं ब्रेन इन्फेक्शन के कारण और लक्षणों के बारे में, जिनकी जानकारी किसी की जान बचा सकती है।
ब्रेन इन्फेक्शन कई तरह के पैथोजन्स (बीमारी फैलाने वाले कारकों) जैसे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस की वजह से हो सकता है। कुछ सबसे आम प्रकार के ब्रेन इन्फेक्शन हैं:
इस तरह का इन्फेक्शन मेनिन्जाइटिस और एनसेफेलाइटिस होता है, जो दिमाग/ब्रेन में इन्फ्लामेशन, सूजन का कारण बन जाता है। और ब्रेन के टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचाता है।
वायरस जैसे हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस, सायटोमेगालोवायरस और एपस्टीन-बार वायरस के कारण ब्रेन इन्फेक्शन हो सकता है। इस तरह का इन्फेक्शन ब्रेन के टिश्यूज़ को प्रभावित करता है। इसकी वजह से ब्रेन में इन्फ्लामेशन, सूजन हो जाती है और ब्रेन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।
फंगल इन्फेक्शन जैसे क्रिप्टोकोकस, म्युकर और एस्पर्जिलोसिस के कारण ब्रेन इन्फेक्शन हो सकता है। इस तरह का इन्फेक्शन अक्सर उन लोगों में होता है जिनकी इम्युनिटी या बीमारियों से लड़ने की ताकत कमज़ोर होती है और जिनमें अंग प्रत्यारोपण हो चुका होता है।
ब्रेन इन्फेक्शन के लक्षण रोग की गंभीरता पर निर्भर करते हैं। कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं।
1-सिर में दर्दः सिर में लगातार दर्द, जो पेनकिलर दवाओं से ठीक न हो, यह ब्रेन इन्फेक्शन का कारण हो सकता है।
2-बुखारः बुखार इन्फेक्शन का अम लक्षण है। ब्रेन इन्फेक्शन में भी मरीज़ को बुखार आ सकता है।
3-उल्टी और मतलीः दिमाग में सूजन की वजह से दबाव पड़ने के कारण मरीज़ को उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
4-दौरे पड़नाः दिमाग के टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचने और सूजन की वजह से मरीज़ को दौरे पड़ सकते हैं।
5-भ्रम होना और संतुलन न बना पानाः ऐसा दिमाग के टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचने और सूजन की वजह से होता है।
6-कमजोरीः दिमाग के टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचने और सूजन की वजह से मांसपेशियां कमज़ोर हो सकती हैं।
7-संवेदनशील बदलावः हाथों पैरों का सुन्न होना, झुनझुनी महसूस होना, ऐसा दिमाग के टिश्यूज़ को नुकसान पहुंचने की वजह से हो सकता है।