
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 3, 2023 10:57 AM IST
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या जो आज दुनिया भर में बहुत से लोगों को प्रभावित कर रही है। यह रक्त में अत्यधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल के संचय को बताता है। आपके शरीर को कार्य करने के लिए उचित मात्रा में लिपिड की आवश्यकता होती है। अगर आपके पास बहुत सारे लिपिड है तो आपका शरीर सभी लिपिड का उपयोग नहीं कर सकता है। अतिरिक्त लिपिड के परिणामस्वरूप धमनियां मोटी होने लगती है। जब वह अन्य केमिकल के साथ क्रिया करते हैं तो वे आपके रक्त में प्लाक उत्पन्न करते हैं। हो सकता है कि लंबे समय तक यह प्लाक कोई समस्या पैदा न करें लेकिन समय के साथ यह आपकी धमनियों के भीतर चली जाती हैं जिसके कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या जोखिम भरी हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल आपके लीवर द्वारा निर्मित एक मॉमी पदार्थ होता है जो आपके शरीर के कार्य करने के लिए बेहद आवश्यक होता है। हालांकि आपके रक्त प्रवाह में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग, स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाई कोलेस्ट्रोल के कोई विशेष संकेत नहीं होते है इसकी नियमित रूप से जांच करने से ही इसका पता चलता है।
सीने में दर्द उन व्यक्तियों में हाई कोलेस्ट्रॉल का एक सामान्य लक्षण है जिन्हें कोरोनरी धमनी की बीमारी होती है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण यह समस्या हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल आपकी नसों को भी प्रभावित कर सकता है जिससे हाथों और पैरों में झुनझुनी पैदा हो सकती ह। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोलेस्ट्रोल का संचय रक्त के प्रवाह में कमी का कारण बन सकता है।
सांस फूलने की समस्या, हाई कोलस्ट्रोल सहित अनेक हृदय संबंधित समस्याओं का सामान्य लक्षण हो सकता है। जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो यह हृदय में रक्त के प्रवाह में कमी का कारण बन सकता है जिससे सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण थकान पैदा हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह में कमी का कारण बन सकता है जिससे थकान हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। जब धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण के कारण वे संकरी हो जाती है जिससे रक्त वाहिकाओं में रुकावट बढ़ जाती है।
ज़ैंथोमास फैटी डिपॉजिट होते हैं जो त्वचा के नीचे बनते हैं। यह जमाव पीले रंग के होते हैं और यह आंखों, कोहनी, घुटने और हाथों पर देखे जा सकते हैं। मल्टीपल जैंथोमास रक्त में हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल का संकेत हो सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल आपकी आंखों में भी समस्या पैदा कर सकता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल का संचय उन रक्त वाहिकाओं में रुकावट पैदा कर सकता है जो आंखों को रक्त की आपूर्ति करती है।
यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सभी लोग इन लक्षणों का अनुभव नहीं करते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के विकास को रोकने के लिए आप अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं जैसे स्वस्थ आहार, और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल विकसित होने का खतरा है उन्हें अपने डॉक्टर से नियमित रूप से अपने कोलेस्ट्रॉल के लेवल की जांच करवानी चाहिए।