... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 20, 2023 3:22 PM IST
खराब ओरल हेल्थ के ये 7 संकेत बच्चों से बूढ़ों को करते हैं परेशान! जानें कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी
Oral Health Symptoms : हमारा मुंह या फिर यूं कहें कि शरीर के दूसरे अंगों तक जरूरी पोषक तत्वों को पहुंचाने वाला अंग हमारा मुंह की जब अनहेल्दी हो तो फिर शरीर कैसे हेल्दी रह सकता है। जी हां, खराब ओरल हाइजीन के कारण बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक पदार्थ मुंह में जमा हो जाते हैं और मुंह के माध्यम से पुरे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। आपके मसूड़ों से बैक्टीरिया टॉक्सिन्स पदार्थ छोड़ते हैं। गाजियाबाद के हीलिंग ट्री हॉस्पिटल में डेंट्ज़ डेंटल क्लिनिक और HOD, ओरल एंड मैक्सीलोफिविअल सर्जन और निर्देशक डॉ सुमन यादव कहती हैं कि यह टॉक्सिन्स आपके रक्तप्रवाह में यात्रा कर सकते हैं जिससे यह हानिकारक पदार्थ आपकी आर्टरी में सूजन पैदा कर सकते हैं, और वहां रुकावट भी पैदा कर सकते हैं। मुंह के बैक्टीरिया की वजह से शरीर में कई बीमारिया हो सकती है जैसे की स्ट्रोक, डेमेंटिया , डायबिटीज ,मेंटल हेल्थ पर असर। आइए जानते हैं कैसे अपनी ओरल हेल्थ को हेल्दी रखें और बीमारियों से दूर रहें।
खराब ओरल हेल्थ विभिन्न प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों का कारण बन सकता है, जैसे की :
1 दांतों की सड़न: यह दांतों पर प्लाक (Plaque) के निर्माण के कारण होता है, जिससे इनेमल का कटाव होता है और कैविटी का निर्माण होता है।
2 मसूढ़ों की बीमारी: इसे पेरियोडोंटल बीमारी (periodontal disease) के रूप में भी जाना जाता है,मसूड़ों की बीमारी मसूड़ों का एक इन्फेक्शन है जो दांतों और उन्हें सहारा देने वाली हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती है।
3 मुंह का कैंसर: मुंह के कैंसर के लिए खराब ओरल हाइजीन और तंबाकू का उपयोग , दो प्रमुख जोखिम कारक हैं।
4 . हृदय रोग: अध्ययनों ने खराब ओरल हेल्थ और हृदय रोग और स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम के बीच संबंध दिखाया है।
5 रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन : मुंह से बैक्टीरिया फेफड़ों में जा सकते हैं, जिससे निमोनिया जैसी घातक स्थिति पैदा हो सकती है
हमारे ओरल हेल्थ को प्रभावित करने वाले कुछ सबसे आम और प्रमुख ओरल डिजीज में कैविटी या दांतों की सड़न, मसूड़ों (पीरियडोंटल) की बीमारी, मुंह की चोट, मुंह के छाले, टूथ सेंस्टिविटी और मुंह का कैंसर शामिल हैं।
- अपने दांतों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरुर करें
- रोजाना फ्लॉस करें: फ्लॉसिंग दांतों के बीच और मसूड़े की रेखा से खाने के कणों को और प्लाक को हटाने में मदद करता है।
- माउथवॉश का इस्तेमाल करें: माउथवॉश बैक्टीरिया को मारने और आपकी सांसों को तरोताजा करने में मदद कर सकता है।
- तम्बाकू से बचें: धूम्रपान या तम्बाकू के अन्य रूपों का उपयोग करने से मुंह के कैंसर और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।
- शुगर और एसिडिक खाने और पीने की चीज़ो को सीमित करें: ये दाँत के इनेमल को नष्ट कर सकते हैं और टूथ दिके (tooth decay) के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
- खूब पानी पिएं: पानी पीने से मुंह को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और भोजन के कण और बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।
- दांत दर्द: दांत दर्द या सेंस्टिविटी दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी या अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है।
- मसूड़ों से खून आना: ब्रश या फ्लॉस करते समय मसूड़ों से खून आना मसूड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है।
- सांसों की बदबू: सांसों की बदबू, या मुंह से दुर्गंध, खराब मौखिक स्वच्छता, मसूड़ों की बीमारी या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकती है।
- ढीले या हिलते हुए दांत: ढीले या हिलते हुए दांत मसूड़ों की बीमारी या अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।
- मुंह के छाले: मुंह के छाले जो एक या दो सप्ताह के भीतर ठीक नहीं होते हैं, मुंह के कैंसर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।
- मुंह सूखना: मुंह सूखना एक ऐसी स्थिति है जहां मुंह पर्याप्त लार का उत्पादन नहीं करता है, जिससे दांतों की सड़न और अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
- जबड़े में दर्द या चटकना: जबड़े में दर्द या चटकना टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (टीएमजे) डिसऑर्डर (temporomandibular joint (TMJ) disorder) का संकेत हो सकता है, जिससे जबड़े और गर्दन में दर्द और अकड़न हो सकती है।
आपको साल में कम से कम दो बार नियमित जांच और सफाई के लिए डेंटिस्ट के पास जाना चाहिए, भले ही आपको कोई लक्षण या दर्द न हो। इसके अलावा, यदि आप ऊपर बताए गए किसी भी चेतावनी संकेत का अनुभव करते हैं, तो आपको जल्द से जल्द डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए। ओरल हेल्थ समस्याओं का जल्दी पता लगाने से और सही उपचार से उन्हें अधिक गंभीर और इलाज के लिए महंगा होने से रोका जा सकता है।
ऊपर बताए गए सुझावों का पालन करके कोई भी व्यक्ति अच्छा ओरल स्वास्थ्य बनाए रख सकता है। अपने ओरल स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे अनदेखा करने से आपके मुंह और पुरे शरीर के स्वास्थ्य पर काफी हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।