
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 12, 2023 7:01 AM IST
टेंशन बढ़कर कब डिप्रेशन का रूप ले लेती है इसके बारे में पता भी नहीं चलता। ये डिप्रेशन दिमागी स्थिति को काफी बुरी तरह से प्रभावित करने लगती है। जिसकी वजह से बिना बात के गुस्सा, बार-बार रोना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ये लक्षण खराब मेंटल हेल्थ के होते हैं। जिसे जानकार भी काफी लोग अनदेखा करने लगते हैं। जो काफी खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा खराब मेंटल हेल्थ (Mental Health) के और भी कई तरह के संकेत होते हैं, जिन्हें आपको बिलकुल इग्नोर नहीं करना चाहिए।
ये स्थिति खराब मेंटल हेल्थ की समस्याओं में से सबसे बड़ा संकेत है। इसमें व्यक्ति सोशल एक्टिविटी छोड़ देता है और किसी भी तरह का सोशल कनेक्शन नहीं रखता। समाज से अलग रहना दिमागी बिमारी को बढ़ाता है।
ज्यादा चिंता करना किसी के भी मन में इस बात का डर पैदा कर सकती है, कि उनका काम पूरा नहीं है। इसी कन्फ्यूजन में काम में देरी करने में मजबूर हो सकता है। आप काम करने के लिए हमेशा खुद को बेकार महसूस कर सकते हैं।
मेंटल हेल्थ से सम्बंधित खतरों में सबसे पहले आपकी भूख प्रभावित हो सकती है। जिससे डायजेशन खराब होने का अनुभव हो सकता है।इसमें या तो आप बिना सोचे समझे खाने लगेंगे या फिर बिलकुल नहीं खाएंगे। इससे हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
चिंता या तनाव का असर आपके खाने के पैटर्न के जरिये आपके वजन पर असर डाल सकता है। इसमें वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ने की संभावना है या फिर जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है।
कुछ लोग आसानी से एक सदमें से बाहर आ जाते हैं और अपनी लाइफ के साथ आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों लिए ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर अआप भी उनमें से एक हैं तो ये खराब मेंटल हेल्थ का संकेत हो सकता है।
खराब मेंटल हेल्थ आत्मविश्वास के स्तर को बिगाड़ सकती है। लंबे समय तक एक गिल्ट के साथ जीना खुद पर सवाल खड़े करना जैसा है। इसमें आप कुछ भी गलत होने पर खुद को जिम्मेदार ठहरारे हैं।
शुरुआत में तो ये स्थिति समान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे ये व्यक्ति के सकारात्मक स्वभाव पर हावी होने लगती है। ये इस कदर बढ़ जाती है कि छोटी-छोटी बातों पर चिंता करना छोड़ना मुश्किल हो सकता है।
ये खराब मेंटल हेल्थ के कुछ ऐसे संकेत हैं, जिन्हें बिलकुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आप भी खुद में इन में से किसी संकेत को महसूस करते हैं, तो किसी मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से सलाह ले सकते हैं।