Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Who ages faster male or female : अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले जल्दी बूढ़ी दिखने लग जाती हैं। महिलाओं के चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स जल्दी आने लगती हैं। हालांकि, जहां ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि महिलाएं घर के काम-काज में उलझी होने की वजह से खुद का ध्यान नहीं रख पातीं। इसलिए उन पर उम्र का असर जल्दी दिखने लग जाता है, लेकिन इसकी वजह यह नहीं होती है। आइए शारदा हॉस्टिपल, सीनियर कंसल्टेंट मेडिसिन, डॉक्टर भूमेश त्यागी से जानते हैं महिलाओं का पुरुषों के मुकाबले जल्दी बूढ़े होने के पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है?
स्किन की बनावट के कारण जल्दी आने लगती हैं झुर्रियां - बता दें कि महिलाओं की स्किन पुरुषों की तुलना में अधिक सेंसिटिव और पतली होती है, जिसकी वजह से स्किन पर झुर्रियां जल्दी पड़ने लग जाती है।
कोलेजन की कमी के कारण स्किन पर आती हैं झुर्रियां - बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में कोलेजन की कमी होने लगती है, जिससे त्वचा का कसाव कम होने लगता है और वह बूढ़ी दिखने लगती है। जबकि पुरुषों में कोलेजन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।
हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव - महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ एस्ट्रोजन नाम के हार्मोन की कमी भी होने लगती है। इससे स्किन अपनी नमी खोने लगती है, जिससे त्वचा सूखने यानी ड्राई होने लगती है। ऐसे में त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है।
असंतुलित भोजन के कारण जल्दी आता है बुढ़ापा - संतुलित भोजन न करने की वजह से महिलाओं में कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स की कमीहोने लगती है, जो त्वचा पर असर डालती है। जिससे स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।
जेनेटिक कारण हो सकती है वजह - कुछ महिलाओं का जल्दी बूढ़ा दिखना उनके जीन्स के कारण हो सकता है। यदि उनके परिवार की महिलाएं जैसी मां या नानी भी जल्दी बूढ़ी दिखने लगी होंगी, तो इसका भी बहुत असर पड़ता है।
तनाव ज्यादा लेती हैं महिलाएं - तनाव एक ऐसी समस्या है, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण होता है। इससे पूरी बॉडी प्रभावित होती है। ऐसे में आपकी स्किन पर भी इसका पूरा असर दिखता है।
मेनोपॉज के कारण स्किन पर आने लगती हैं झुर्रियां - महिलाओं का पुरुषों की तुलना में जल्दी उम्रदराज दिखने का एक कारण मेनोपॉज होता है। इस फेज में महिलाओं के शरीर में तेजी के साथ हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव होते हैं, जिससे स्किन पर असर दिखता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।