अक्सर हम अपना बचा-कुचा खाना उठाकर फ्रिज में रख देते हैं, जिसको हम अगली सुबह या रात में सीधा गर्म कर खा लेते हैं। हमारे मन में ये ख्याल रहता है कि खाना सही है होगा लेकिन आप कुछ न कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है और हम जल्दबाजी में वही खराब खाना खाकर निकल लेते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं कि रात का खाना सुबह उठकर खाते हैं तो ये गलतियां बिल्कुल भी न दोहराएं। ये गलतियां आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं और आपको लंबे वक्त तक बीमार बना सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां।
फ्रिज में खाना रखते समय पहली गलती ज्यादातर लोग ये करते हैं कि उन्हें ये पता नहीं होता कि कौन सी चीजें फ्रिज में रखने योग्यहैं और कौन सी नहीं। अगर समोसा फ्रिज में ज्यादा समय तक रखेंगे तो भले ही वो खराब ना हो लेकिन इसे खाने में कोई मजा नहीं आएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज में कोई भी फ्राइड चीज न रखें।
भूलकर भी आलू,प्याज, केले, खट्टे फल आदि फ्रिज में रखने के बजाय बाहर ही किसी छायादार और ठंठी जगह पर रखना ही बेहतर होता है। फ्रिज में रखने से इनका स्वाद तो कम होता ही है साथ ही यह फ्रिज में रखे अन्य फलों को खराब कर सकते हैं। आलू और प्याज से एथिलीन गैस निकलती है जो दूसरों फलों को खराब कर सकती है। सिट्रस फलों से भी कुछ ऐसी गैस निकलती हैं जो फ्रिज में रखी अन्य खाद्य सामग्रियों को खराब कर सकती हैं।
फलों और सब्जियों को हमेशा अच्छी तरह धो कर ही खाना चाहिए लेकिन फ्रिज में रखने से पहले इन्हें धोना सही नहीं। मॉइश्चर बढ़ने से बैक्टीरिया ज्यादा आसानी से पनपेंगे और यह जल्दी खराब होंगे। पनीर जैसे जल्दी खराब होने वाले दुग्ध उत्पाद, मीट मछली आदि जितनी जल्दी हो फ्रिज में डाल देने चाहिए। रूम टेम्परेचर पर जितनी ज्यादा देर रहेंगे उतने ज्यादा बैक्टीरिया बढ़ेंगे और यह फ्रिज में भी कम टिक पाएंगे।
मीट की बात की जाए तो एक सावधानी और बरतनी चाहिए। मीट हमेशा नीचे के सेल्फ में रखें। फ्रिज में रखने पर इसमें से काफी पानी निकलता है और यह नीचे रखी खाद्य वस्तुओं को बरबाद कर सकता है। पनीर जैसी सामग्रियां, जो जल्दी खराब होती हैं उन्हे फ्रिज डोर में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज डोर में तापमान सबसे ज्यादा होता है और तापमान का उतार चढ़ाव भी सबसे ज्यादा है। ऐसी सामग्रियों को अंदर की दीवार के पास रखना ज्यादा उचित है जहां तापमान सबसे कम होता है।
धनिया, पालक जैसी हरी सब्जियों को सीधा फ्रिज में रखने से यह तुरंत खराब हो जाएंगी। इन्हे हमेशा किसी कंटेनर में डाल कर रखना चाहिए। शीशे के कंटेनर फ्रिज स्टोरेज के लिए सबसे बेहतर हैं। प्लास्टिक कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्रिज को बुरी तरह से भर देने से भी उसमें रखीं सामग्रियां जल्दी खराब होंगे। फ्रिज को ठंडा रहने के लिए फ्री एयर सर्कुलेशन होना चाहिए। एक गलती और होती है। जो नया समान आता है वह हम सामने डाल देते हैं। इस्तेमाल करते समय भी जो सामने दिखा वही पहले निकलता है। ऐसे में कुछ सामग्रियां ज्यादा समय तक पड़ी रह खराब हो जाती हैं।
बचा हुआ खाना ठंडा होने पर ही फ्रिज में डालना चाहिए। फ्रिज का तापमान सही सेट ना हो तो भी खाना जल्दी खराब होगा। गर्मियों में तापमान सर्दियों की तुलना में ज्यादा कम होना चाहिए।
Follow us on