Nightmare Disorder: क्‍या आपको भी रात में आते हैं बुरे या डरावने सपने, जानिए इसके 7 बड़े कारण

क्या आपको भी रात में बुरे या डरावने सपने आते हैं, यदि आप इनके पीछे का कारण जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 13, 2021 10:53 PM IST

सपने अच्छे या बुरे, कैसे भी हो सकते हैं। सपने आमतौर रात में अचानक सोने के बाद आते हैं। यह वह समय होता है जब आपका दिमाग सबसे ज्यादा काम करता है अर्थात उतना ही काम करता है जितना आप जागते हैं। हालांकि यह बुरे सपने नहीं होते हैं यह वह सपने होते हैं जो आपको रात में बीच में ही उठा देते हैं। रात को सपने क्‍यों आते हैं या रात में बुरे सपने (Nightmare Disorder) आने का कारण क्‍या है, जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

रात में बुरे या डरावने सपने आने का कारण - Nightmare Disorder Causes In Hindi

1: चिंता या स्ट्रेस का होना

यदि आप अपने जीवन में बहुत अधिक स्ट्रेस लेते हैं या बहुत अधिक चिंतित रहते हैं तो आपको बुरे सपने आ सकते हैं। काम व स्कूल का अधिक प्रेशर होना भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसा यदि आप किसी अपने को खो देते हैं या आपका किसी के साथ रिश्ता टूट जाता है तो भी होता है।

2: किसी हादसे के बाद

यदि आपके साथ कुछ ज्यादा बुरा हादसा होता है जैसे कोई ऐक्सिडेंट या सेक्सुअल अब्यूज़ तो भी आपको बुरे सपने आ सकते हैं। इन सभी हादसों से आगे बढ़ने में आपके मस्तिष्क को कुछ समय लगता है और तब तक आपका दिमाग उन्ही बातों को याद करता रहता है जिस कारण आपको रात में इस प्रकार के सपने आ जाते हैं और आप रात में ही उठ जाते हैं।

3: कुछ दिमागी स्थितियों के कारण

यदि आप कुछ दिमागी स्थितियों जैसे डिप्रेशन व स्ट्रेस आदि से जूझ रहे हैं तो भी आपका दिमाग सुचारू रूप से काम नहीं करता है और आपको रात में बुरे बुरे सपने आते रहते हैं। यदि आपके साथ ऐसा अधिक होता है तो आप किसी डॉक्टर से थेरेपी ले सकते हैं या किसी साइकियाट्रिस्ट से सहायता ले सकते हैं।

4: अधिक दवाइयों के सेवन के कारण

कुछ दवाइयों के कारण भी आपको ज्यादा बुरे सपने आ सकते है। यदि आप एंटी डिस्परेंट, एंटी माइक्रोबियल, बीटा ब्लॉकर, ब्लड प्रेशर की दवाइयों का रोजाना सेवन करते हैं तो भी आपको रात में बुरे सपने आने की सम्भावना अधिक हो जाती है। यदि आपको अपने बुरे सपनो का यह एक कारण लगता है तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

5: ड्रग्स या शराब का गलत प्रयोग करना

यदि आप ड्रग्स व अल्कोहल का अधिक प्रयोग करते हैं तो ऐसा हो सकता है कि आपको ज्यादा बुरे सपने आएं। यदि आप इन्हें छोड़ने का प्रयास करते हैं तो भी ऐसा हो सकता है। अब यह चीजें आपके शरीर का एक हिस्सा बन चुकी होती हैं और जब आप इन्हें एकदम से छोड़ते है तो यह कुछ साइड इफेक्ट्स दिखाती हैं। इसलिए आपको थोड़ी-थोड़ी करके ही शराब या ड्रग्स को छोड़ना चाहिए।

6: पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना

यदि आप कम मात्रा में सोते हैं तो भी आपको बुरे सपने आ सकते हैं। यह आपकी दिनचर्या में बदलाव होने के कारण भी हो सकता है। आपका शरीर नए बदलाव को एक्सेप्ट करने में थोड़ा समय लेता है इस कारण भी ऐसा हो सकता है।।

7: सोने के ठीक पहले खाना खाना

आपको हमेशा सोने के कुछ घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए। यदि आप बिल्कुल सोते समय ही खाना खाते हैं तो इससे आपका शरीर आपके खाने को पचा नहीं पाता है और इस कारण भी आपको बुरे सपने आ सकते हैं। इसलिए हमेशा सोने के 4 घंटे पहले ही खाना खा लेना चाहिए और यदि आपकी डिनर करने के बाद भी कुछ खाने की आदत है तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए। यह भी अक्सर बुरे सपनों का एक कारण बनते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.