Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 7 बीमारियों में गुड़ के सेवन से आपको मिल सकता है आराम, जानें किस बीमारी में गुड़ खाने से मिलता है फायदा

गुड़ खाना एक हेल्दी भोजन का हिस्सा होता था। लेकिन बदलती जीवनशैली और खाने के ट्रेंड ने इस प्रथा को बदल दिया और थाली में मिठाई ने अपनी जगह बना ली। मिठाई में लोगों ने चॉकलेट खाना शुरू कर दिया, जिससे न केवल आपके मुंह का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि आपको वो जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जो चाहिए होता है।

इन 7 बीमारियों में गुड़ के सेवन से आपको मिल सकता है आराम, जानें किस बीमारी में गुड़ खाने से मिलता है फायदा
इन 7 बीमारियों में गुड़ के सेवन से आपको मिल सकता है आराम, जानें किस बीमारी में गुड़ खाने से मिलता है फायदा

Written by Jitendra Gupta |Updated : September 29, 2020 6:06 PM IST

पुराने जमाने में ऐसा कहा जाता था कि गुड़ खाने से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और खाने के साथ गुड़ खाना एक हेल्दी भोजन का हिस्सा होता था। लेकिन बदलती जीवनशैली और खाने के ट्रेंड ने इस प्रथा को बदल दिया और थाली में मिठाई ने अपनी जगह बना ली। मिठाई में लोगों ने चॉकलेट खाना शुरू कर दिया, जिससे न केवल आपके मुंह का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि आपको वो जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जो चाहिए होता है। जी हां, गुड़ खाने से न केवल आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि आपको कई रोगों से दूर रहने में मदद भी मिलती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें गुड़ खाने से आपको न सिर्फ आराम मिलता है बल्कि आपको उस बीमारी से दूर रहने में मदद भी मिलती है। तो आइए जानते हैं कौन सी बीमारियों में गुड़ खाने से मिलता है आपको फायदा।

गुड़ खाने से इन बीमारियों में मिलता है आपको आराम

1-गुड़ के सेवन से आपको प्राकृतिक रूप से खून पतला करने में मदद मिलती है। दरअसल गुड़ में खून को पतला करने के गुण मौजूद होते हैं, जो कि इसे ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों के अनुकूल बनाता है। इस समस्या वाले लोगों के लिए गुड़ को रामबाण औषधि के रूप में जाना जाता है। यह नसों में रक्त का बहाव तेज कर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल रख सकता है।

2. गुड़ खाने से आपका पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। अगर आप भोजन के बाद गुड़

Also Read

More News

jaggery water benefits

खाते हैं तो ये आपके पाचन एंजाइम को एक्टिव रखने में मदद करता है। अपने डेली डाइट प्लान में गुड़ को शामिल करने से पाचन में सुधार, अम्लता, सूजन और गैस की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं।

3. खाना खाने के बाद गुड़ के सेवन से कब्ज के इलाज और रोकथाम में मदद मिलती है। दरअसल गुड़ फाइबर जैसे पोषक तत्व से समृद्ध होता है और एक हल्के रेचक(माइल्ड लैसेटिव) के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है, जो न केवल आपको खाना सही से पचाने में मदद करता है बल्कि आपके पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त भी रखता है।

4. गुड़ खाने से लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है क्योंकि यह जिंक और सेलेनियम से समृद्ध होता है। आयुर्वेद में बरसों से गुड़ को लिवर के लिए एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। आप भी खाना खाने के बाद लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

5. हेल्दी रहने के लिए शरीर में जरूरी आयरन की मात्रा की आपूर्ति करना आवश्यक होता है। गर्भवती महिलाओं को खासकर आयरन की कमी पूरा करने के लिए गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ के सेवन से एनीमिया, हेमोग्लोबिन जैसी शिकायतों को दूर किया जा सकता है।

6. मासिक धर्म के दर्द से छुटकारा दिलाने में गुड़ भी महिलाओं के लिए एक रामबाण औषधि माना जाता है। हालांकि गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में एक चम्मच गुड खाना भी आपको ढेरों फायदे पहुंचा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

7. गुड़ का इस्तेमाल एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। गुड़ में आयरन, सेलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

About the Author

... Read More