
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 11, 2024 6:04 PM IST
Drinking coconut oil before bed may benefit brain health and positively affect brain function. Some studies suggest that MCTs provide the brain with energy that supports cognitive function. As with any dietary change, it's best to consult a healthcare professional to determine if this is the right choice for your needs.
Boost Brain Health: लोग शरीर का खूब ख्याल रखते हैं, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता कि दिमाग के देखभाल की भी आवश्यकता होती है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ सरल आदतों को जोड़कर अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। यदि आप भी अपने दिमाग को तेज करना (Dimag Ko Kaise Tej Kare) चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। इस लेख में दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए साथ महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
नई-नई चीजों को सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए। इससे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि फिर से कॉलेज में एडमिशन ले लें और पढ़ाई करने लगे। इसका मतलब है की किताबें पड़े, नई भाषा सीखें, नए शौक है। एक शोध के अनुसार निरंतर सीखते रहने से मस्तिष्क की प्लास्टिसिटी को बढ़ावा मिलता है, जो याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।
अपनी सभी इंद्रियों को सक्रिय रखने से दिमाग को सक्रिय रखने में मदद मिल सकती है। दृष्टि, ध्वनि, स्पर्श, स्वाद और गंध ये सभी गतिविधियां आप के मस्तिष्क को सक्रिय करने में मदद करती हैं। अपने रेगुलर कार्य मे थोड़ा बहोत चेंज करके भी दिमाग को सक्रिय रख सकते हैं। जैसे- आप दाहिने हाथ की बजाय बाएं हाथ से ब्रश कर सकते।
मेडिटेशन दिमाग को तेज करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसका दिमाग पर बहुत अधिक असर होता है। नियमित रूप से मेडिटेशन सीखने और याददाश्त बढ़ा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से मेडिटेशन करने से तनाव को कम किया जा सकता है।
चीनी का सेवन शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी हानिकारक होता है। चीनी के अधिक सेवन से याददाश्त क्षमता में कमी आती है और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, चीनी से भरपूर आहार मस्तिष्क में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकता है, जिससे याददाश्त क्षमता में कमी आ सकती है। इसलिए चीनी के सेवन को सीमित करके आप अपने दिमाग को भी स्वस्थ रख सकते हैं।
एरोबिक एक्सरसाइज न केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एरोबिक एक्सरसाइज में पैदल चलना, तैरना और साइकिल चलाना जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जो मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकती हैं और नए न्यूरॉन्स के विकास में मदद करती हैं। नियमित रूप से एरोबिक एक्सरसाइज करने से याददाश्त को बढ़ाता है, चिंता कम होता है और उम्र के साथ दिमाग के साथ होने वाली समस्याओं से बच जा सकता है।
पजल सॉल्व करना दिमाग को तेज रखने का एक शानदार तरीका है। पजल सॉल्व करने से दिमाग को जल्दी सोचने और समस्या के समाधान में मदद मिलती है। पजल सॉल्व करने से दिमाग के उन क्षेत्रों को सक्रिय करने में मदद मिलती है, जिससे याददाश्त और दिमाग की प्लास्टिसिटी बढ़ती है। इसके लिए जब आप खरीददारी करें तो कैलकुलेटर का उपयोग किए बिना कुल लागत को जोड़ने का प्रयास करें।
शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी आराम देने की जरूरत होती है। नियमित रूप से मस्तिष्क को ब्रेक देने से ध्यान, रचनात्मकता और उत्पादकता में सुधार करने में मदद मिलती है। इसका मतलब सिर्फ़ पर्याप्त नींद लेना नहीं है, इसमें पूरे दिन छोटे-छोटे ब्रेक लेना भी शामिल है। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से छोटे-छोटे ब्रेक लेने से मानसिक थकान कम करने और याददाश्त में सुधार करने में मदद मिलती है।