
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 8, 2023 12:17 PM IST
Appendix In Hindi: अपेंडिक्स शरीर में मौजूद एक छोटी उंगली के आकार की थैली होती है। वर्तमान समय में अपेंडिक्स का कोई भी उपयोग नहीं है। लेकिन अक्सर अपेंडिक्स के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ जाता है। सबसे ज्यादा लोग अपेंडिक्स के दर्द से जूझते हैं और यह दर्द धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर हो जाता है और कई बार ऑपरेशन की भी नौबत आ जाती है। तो आइए इस लेख के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि, अपेंडिक्स होता क्या है? अपेंडिक्स के दर्द के शुरुआती लक्षण (Appendix Pain Early Symptoms) और इससे बचने के उपाय क्या हैं?
अपेंडिक्स शरीर में पाया जाने वाला एक अवशेषी अंग होता है, जिसका वर्तमान में कोई खास उपयोग नहीं है। अपेंडिक्स शरीर में एक छोटी 4 इंच की थैली होती है जो बड़ी आंत के पास स्थित होती है। कुछ विशेषज्ञ इसे आंत का ही एक हिस्सा मानते हैं। अपेंडिक्स में जब दर्द और सूजन की समस्या होती है तो इसे अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) के नाम से जाना जाता है।
अपेंडिक्स में दर्द होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे:
1- पेट के दाहिने हिस्से में अचानक दर्द महसूस होना
2- खांसने और चलने पर दर्द का बढ़ जाना
3- हल्का बुखार
4- मतली आना
5- उल्टी होना
6- भूख न लगना
7- दस्त और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं
यह सभी लक्षण अपेंडिक्स में दर्द या अपेंडिसाइटिस होने के संकेत हैं, ऐसे में आपको तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
अपेंडिसाइटिस अपेंडिक्स का दर्द टीनएजर ग्रुप के लोगों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करता है। इसके अलावा अपेंडिसाइटिस की फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों को इसके विकसित होने का अधिक खतरा होता है।
आमतौर पर अपेंडिक्स को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है। जब अपेंडिसाइटिस की समस्या होती है तो चिकित्सक पहले कुछ दवाओं के माध्यम से उसे ठीक करने का प्रयास करते हैं लेकिन जब यह उपचार योग्य नहीं रह जाता तब सर्जरी करके हटाना ही एकमात्र विकल्प बचता है। अपेंडिसाइटिस का पता लगाने के लिए अक्सर डॉक्टर ब्लड टेस्ट, सीटी स्कैन और यूरिन टेस्ट के माध्यम से जांच करते हैं। अपेंडिसाइटिस का उपचार समय पर नहीं होने पर कई बार अपेंडिक्स के फटने की नौबत आ जाती है। पेट में मवाद बन जाता है और संक्रमण फैल जाता है।
इसलिए, अपेंडिक्स का दर्द (Appendix Pain In Hindi) होने पर उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपनी चिकित्सक की मदद से उपचार करने का प्रयास करना चाहिए।