... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 24, 2019 4:22 PM IST
टाइफाइड बुखार होगी जड़ से खत्म, आजमाएं ये 7 उपाय.
किसी को टाइफाइड बुखार हो जाए तो वो की महीने परेशान रहता है। खान-पान में गंदगी या दूषित पानी टाइफाइड का मुख्य कारण होता है। टाइफाइड बुखार सबसे ज्यादा परेशान करने वाला बुखार माना जाता है। टाइफाइड बुखार दूषित पानी और खाने की वजह से होता है। टाइफाइड में शरीर में दर्द और भूख न लगने की समस्या होती है। टाइफाइड में हाई फिवर होता है। टाइफाइड बुखार में लापरवाही नहीं करनी चाहिए अगर बुखार नहीं उतर रहा है तो मरीज को अस्पताल में एडमिट करना चाहिए। टाइफाइड बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ नेचुरल उपचार भी हैं। इन नेचुरल उपायों से टायफाइड का बुखार जड़ से ठीक हो जाता है। कई शोध इस बात की गवाही देते हैं कि टाइफाइड बुखार की वजह से इंसान में जल्द बुढ़ापा भी आ सकता है, इसकी वजह टाइफाइड के वायरस से शरीर के रोग प्रतिरोधक सेल्स पर असर होना है।
जो इंसान टाइफाइड बुखार से परेशान होता है उसमें लिवर इंफेक्शन का खतरा रहता है. कई बार लगातार बुखार रहने की वजह से खून की कमी भी हो जाती है. डॉक्टर के अनुसार टाइफाइड बैक्टिरीया की वजह से होत है. इसकी वजह से अन्य संक्रमण का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है.
शरीर में तरह-तरह के इंफेक्शन टाइफाइड बुखार होने पर हो सकते हैं। इस दौरान अच्छे खान-पान की जरूरत होती है। मरीज को भूख नहीं लगती है इसलिए तरल पदार्थ के रूप मेेें कुछ न कुछ खिलाते-पिलाते रहना चाहिए।
सामान्य बुखार की तुलना में टाइफाइड में अधिक सावधानी की जरूरत होती है. हेल्दी डाइट प्लान के साथ टाइफाइट के जरूरी इलाज को करना चाहिए. कई बार गांव के लोग डाइफाइड के टोटके और टोने की बात करते हैं. लेकिन इन सब बातों से बचना चाहिए. टाइफाइड टोटके अगर आपको करना है तो हेल्दी डाइट प्लान में कुछ जरूरी टिप्स आपको अपनाना चाहिए.