... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : June 29, 2018 5:16 PM IST
हमारे शरीर में कभी-कभी कई तरह की समस्याओं के संकेत मिलते रहते हैं। हमें इन संकेतों को समझना चाहिए, इससे हम कई तरह के खतरे से बच सकते हैं। सामान्यतया होने वाले दर्द को छोड़कर कुछ दर्द के लक्षण ऐसे भी होते हैं जो किसी न किसी गंभीर बीमारी के संकेत होते हैं। अगर आप भी इनमें से किसी एक लक्षण को देखते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
1- हाथ और पैर में कमजोरी का अनुभव
अगर आपके हाथ और पैर में कमजोरी का अनुभव होता है तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। यदि आपको चलने में परेशानी या चक्कर का अनुभव होता है तो आपको स्ट्रोक की परेशानी हो सकती है। यदि आपको अचानक दिखना बंद हो जाता है या तेज सरदर्द या भ्रम की स्थिति बनती है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
2- चेस्ट पेन
सामान्यतया शरीर के किसी भी अन्य अंग में होने वाले दर्द की तुलना में चेस्ट पेन को ज्यादा खतरनाक होता है। यदि चेस्ट में दर्द के साथ पसीना आना या थरथराहट जैसा कोई अनुभव होता है तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।
चेस्ट में होने वाला दर्द सीधे तौर पर हार्ट की बीमारी से संबंध रखता है। यदि कोई शारिरिक गतिविधि के दौरान ऐसा होता है तो यह हार्ट अटैक हो सकता है। चेस्ट में पेन के अन्य कारण भी होते हैं जैसे फेफड़े की बीमारियों भी चेस्टपेन होता है।
3- पैर के निचले भाग में दर्द
किसी पैर के निचले भाग में होने वाला दर्द डीवीटी का लक्षण हो सकता है। यह लगातार बैठकर काम करने या यात्रा करने के कारण भी हो सकता है। इसमें पैर में ब्लड के थक्के जम जाते हैं जिसकी वजह से दर्द होता है। यदि आपको चलने और खड़े होने पर पैर में दर्द की समस्या होती है और पैर में सूजन है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
4- पीला पेशाब या पेशाब में खून
इंसान के पेशाब में यदि लगातार पीला पन रहता है अथवा पेशाब में खून आता है तो इस पर फौरन ध्यान देना चाहिए। पेशाब में खून के साथ कमर में दर्द का अनुभव होता है तो आपको गुर्दे की पथरी हो सकती है।
गुर्दे की पथरी का पता डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लगाते हैं। गुर्दे की पथरी का दर्द बेहद कष्टकारी होता ध्यान न देने पर इसका आकार बढ़ता जाता है और फिर इसका आपरेशन ही एकमात्र उपचार बचता है।
यदि पेशाब में खून आ रहा है और किसी प्रकार का कोई दर्द नहीं होता तो यह मूत्राशय का कैंसर होने का संकेत हो सकता है। इस तरह का कोई भी लक्षण होता है तो तुरंत डॉक्टर को मिलें।
5- सांस में परेशानी
श्वांस की कोई भी समस्या समझ में आये तुरंत इसका इलाज करवाना चाहिए। यदि आप श्वांस लेते वक्त सीटी की आवाज आती है तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। श्वांस लेने मेें तकलीफ फेफड़े की बीमारी का लक्षण होता है। निमोनिया, अस्थमा और फेफड़ों की एलर्जी जैसी समस्या से बचने के लिए श्वांस लेने में तकलीफ को इग्नोर न करें।
6- आत्महत्या के विचार
यदि आप में निराशा और तनाव के कारण मरने के ख्याल आ रहे हैं तो तुरंत सतर्क होने की जरूरत होती है। यह डिप्रेशन का गंभीर रोग हो सकता है। इसके लिए विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लेने की जरूरत होती है।
इसके लिए आपको किसी मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से मिलना चाहिए। इस कठिन समय में धैर्य से काम लें और खतरनाक विचारों को इग्नोर करें।
चित्र स्रोत: Shutterstock