पेट के ऊपरी भाग में दर्द होना पैंक्रियाटिक कैंसर के हैं संकेत, एक्सपर्ट जानिए इस कैंसर की गंभीरता

पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) में बचने का रिस्क काफी कम होता है। इसलिए इसे सबसे ज्यादा खतरनाक कैंसर माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 22, 2022 7:18 PM IST

यह कैंसर पैंक्रियाज (अग्नाशय) में कहीं भी हो सकता है। पैंक्रियाज खाने को पचाने का काम करता हैं और हार्मोन बनाता है जैसे कि इन्सुलिन। यह कैंसर कितना गंभीर है, यह बात इसके साइज, यह कितना फैला है और किस जगह पर हुआ है इस पर निर्भर करता है। शारदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अनिल ठाकवानी (Dr. Anil Thakwani, Head & Sr. Consultant, Sharda Hospital) से आइये विस्तार से जानते हैं, पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) के बारे में सब कुछ।

पैंक्रियाटिक कैंसर के लक्षण - Symptoms of Pancreatic Cancer

पैंक्रियाटिक कैंसर में किसी तरह के लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं और यही कारण है कि यह पहचान करने में या फिर इसका पता लगाने में काफी मुश्किल होती है। हालांकि हमारे एक्सपर्ट ने कुछ लक्षण बताए हैं जो निम्नलिखित है:

  • आपकी आंखों के सफेद भाग का या फिर आपकी स्किन का पीला हो जाना, खुजली होना, पेशाब और मल का ज्यादा पीला होना आदि इसके कुछ लक्षण हैं।
  • इसके लक्षणों में भूख न लगना और वजन कम हो जाने के साथ-साथ थकान हो जाना भी शामिल है।
  • कभी-कभी बुखार हो जाना और कांपने लगना भी लक्षणों में देखने को मिलते हैं।
  • कुछ लक्षण आपके पाचन को भी प्रभावित कर सकते हैं जैसे: जी मिचलाना
  • डायरिया होना या फिर कब्ज होना या स्टूल के रंग में बदलाव आना, पेट के ऊपरी भाग में दर्द होना और कमर में दर्द होना जो आपके खाते समय या लेट जाने के समय और ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन आगे की तरफ झुकने से राहत मिलती है, भी इसके लक्षण हैं।
  • अपच के कुछ लक्षण जैसे पेट फूला हुआ महसूस होना। अगर आपको इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम है तो उसके लक्षण इस समय और ज्यादा खराब हो जायेंगे।

अगर आपके किसी तरह के लक्षणों में बदलाव देखने को मिलता है तो डॉक्टर को जरूर दिखा लें। अगर लक्षण ठीक होने की बजाए और खराब हो जाएं तब भी डॉक्टर को दिखा लें।

बाकी तरह के आम कैंसर के मुकाबले इस कैंसर में बचने का रिस्क काफी कम होता है। इसलिए इसे सबसे ज्यादा खतरनाक कैंसर माना जाता है। इसके कुछ लक्षण (Symptoms of Pancreatic Cancer) काफी ज्यादा समान होते हैं और किसी अन्य कारण भी हो सकते है। इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो जरूरी नहीं है कि आपको यह कैंसर है, लेकिन आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए क्योंकि जितनी जल्दी इसका पता लगेगा उतना जल्दी इसका इलाज असर दिखाना शुरू करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source