hamburger icon
A
Read in English

हार्ट अटैक आने से महीनेभर पहले शरीर देता है ये 6 संकेत, हर दूसरा व्यक्ति इन लक्षणों को करता है इग्नोर

Heart Attack signs : हार्ट अटैक या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 4, 2024 6:01 PM IST

Heart Attack Symptoms : आजकल हाई ब्लड प्रेशर के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। इस समस्या का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। ऐसे में अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या फिर हार्ट संबंधी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल पर अधिक जोर दें। अगर ब्लड प्रेशर काफी हाई रहता है, तो इससे हार्ट अटैक की संभावना काफी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें। हार्ट डिजीज होने से पहले या फिर हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देकर स्थिति का इलाज समय पर हो सकता है। आइए जानते हैं हार्ट डिजीज होने से पहले दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?

1, ब्लड शुगर बढ़ना

शरीर का ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ना हार्ट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, ब्लड में शुगर लेवल बढ़ता है, तो हमारे शरीर में खून के बहाव में रूकावट पैदा हो जाती है। जिस वजह से हमारा हार्ट काम करना कुछ हद तक बंद कर देता है। इसलिए जितना हो सके इन लक्षणों को नजरअंदाज न  बिल्कुल न करें। समय रहते  ही डॉक्टर से सम्पर्क करें और इसका प्रॉपर इलाज करवाएं।

2. कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना

कोलेस्ट्रॉल स्तर का बढ़ना भी आपकी हार्ट की सेहत के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। कहते जब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, तो ब्लड फॉलोइंग के दौरान उसमें कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। जो हार्ट ब्लॉकेज का कारण बनता है। 

3. सीने में दर्द  

अचानक से सीने में दर्द उठना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इसलिए इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें। जितना हो सके सपने हेल्थ चेकअप के लिए नियमित तौर डॉक्टर के पास जाएं। और अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करें जो आपको हार्ट अटैक से बचाव करें। 

4. ज्यादा पसीना आना 

फिजिकल एक्टिविटी के दौरान पसीना का आना एक सामान्य लक्षण हो सकता है।  लेकिन यदि आपको हर वक़्त अधिक मात्रा में पसीना आता है तो ये आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां ये लक्षण कोई साधारण लक्षणों में नहीं है।  इसे ऐसे हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह लें

5. कमजोरी महसूस होना 

 यदि आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है तो इन लक्षणों को आप बिलकुल भी हल्के में न लें। जी हां ये लक्षण भी आपके दिल के दौरे पड़ने का संकेत हो सकता है। 

6. चक्कर आना 

चक्कर आना कई बीमारियों का संकेत देता है। हालांकि, अगर यह समस्या रक्तचाप के कारण होती है और आपका रक्तचाप भी कम हो जाता है, तो यह एक बड़ी समस्या है। ऐसे में जांच कराना जरूरी है. इसके अलावा ब्लड प्रेशर का बढ़ना और कम होना दोनों ही गलत है। इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।