Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Kidney Stone: पथरी से अगर जिंदगी भर बचना है तो भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनको खाने से मुख्य रूप से पथरी होने की संभावना बढ़ती है।

Kidney Stone: पथरी से अगर जिंदगी भर बचना है तो भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

Written by The Health Site Web Desk |Updated : July 18, 2023 12:45 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान के अलावा कम पानी पीने के कारण आजकल पथरी का समस्या का सामना बहुत से लोगों को करना पड़ रहा है। किडनी स्टोन की समस्या सभी उम्र के लोगों में काफी आम हो गई है। जिससे सही समय पर निजात नहीं पाया तो आपको असहनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। यहां तक की सर्जरी कराने तक की नौबत आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे कुछ फूड्स  भी हैं जो पथरी के दौरान सबसे अधिक नुकसानदायक साबित होते हैं साथ ही जिन लोगों को पथरी की बीमारी नहीं हैं उन लोगों को भी इसके सेवन से बचना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 6 फूड्स की जानकारी देंगे जिनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और पथरी की समस्या को बढ़ा सकता हैं-

1. नमक-

नमक से बनी चीजें पथरी को न्योता देती हैं। ज्यादा नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा में वृद्धि होती है जो पथरी के रूप में जमा हो सकती है। 
नमक की मात्रा को कम करने के लिए सावधानी बरतें और तली हुई चीजें जैसे चिप्स, नमकीन, आदि जैसे प्रोसेस्ड फूड से बचें।

2. प्रोटीन-

प्रोटीन ज्यादा मात्रा में खाने से बालू पत्थरी या कैल्शियम ऑक्सलेट पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है। आपको इसलिए दूध , मांस, मछली, अंडे, और उबली हुई दालों की मात्रा को नियंत्रित करना चाहिए।

Also Read

More News

3. कैफीन-

कैफीन यूरिन में कैल्शियम और अन्य अवशिष्ट पदार्थों की मात्रा को बढ़ा सकता है जो पथरी के बनने का कारण बन सकता है। चाय, कॉफी, सोडा, चॉकलेट और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन की मात्रा को कम करें या इन्हें पूरी तरह से छोड़ दें।

4. टमाटर व शिमला मिर्च

टमाटर व शिमला मिर्च के बीजों में ऑक्सलेट के क्रिस्ट्ल्स भारी मात्रा में पाए जाते है जो कैल्शियम से मिलकर उसे बांध लेते हैं। इससे कैल्शियम ऑक्सलेट के ‌क्रिस्टल बनते हैं। यही पथरी में बदल जाते हैं। इसलिए टमाटर व शिमला मिर्च का इस्तेमाल करते हुए उसके बीजों को निकाल देना चाहिए ।

5. कोल्ड-ड्रिंक्स

एक ओर जहां स्टोन की समस्या हो जाने पर पर अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है वहीं ऐसी स्थिति में कोशिश करनी चाहिए कि कोल्ड ड्रिंक से दूर ही रहें। इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ाता है। इसलिए आपको कोल्ड-ड्रिंक्स से परहेज करना चाहिए।

6. पालक

आपको इस बात को सुनकर काफी हैरानी हो रही होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहा जाने वाला पालक पथरी में नहीं खाना चाहिए । दरअसल, पालक साग में ऑक्सलेट पाया जाता है जो कैल्शियम को इकट्ठा कर लेता है और यूरिन में नहीं पहुंचने देता। इस वजह से आपको पालक के सेवन को नियंत्रित करना चाहिए और आपको पथरी है तो पालक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए वरना हालत और बिगड़ सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नोट- यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आपको हमेशा डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

About the Author

... Read More