hamburger icon
A
Read in English

किडनी में इंफेक्शन के हैं ये 6 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है सेहत पर भारी

Kidney Infection Signs: किडनी में इंफेकशन होने पर हमारा शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। जानें क्या होते हैं किडनी इंफेक्शन के लक्षण?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : October 18, 2023 3:24 PM IST

Kidyey Infection Signs In Hindi: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां आजकल लोगों में काफी आम हो गई हैं। इनमें से किडनी में इंफेक्शन की समस्या सबसे आम है। दरअसल, किडनी इंफेक्शन एक तरह का यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ही है, जो पेशाब नली के जरिए किडनी तक पहुंच सकता है। कई बार ब्लैडर इंफेक्शन के कारण भी यूरेथ्रा से इंफेक्शन किडनी तक पहुंच जाता है। किडनी इंफेक्शन का खतरा महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होता है, क्योंकि उनका यूरेथ्रा पुरुषों की अपेक्षा छोटा होता है। इसकी वजह से बैक्टीरिया जल्दी किडनी तक पहुंच जाते हैं। दूषित पानी या खाद्य पदार्थों की वजह से किडनी इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। किडनी में इंफेक्शन होने पर शरीर कुछ संकेत देता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सही समय पर इलाज न लेने की वजह से यह गंभीर रूप भी ले सकता है। यहां तक कि यह किडनी को डैमेज भी कर सकता है। आइए, इस लेख में जानते हैं किडनी इंफेक्शन लक्षणों के बारे में –

1. जल्दी-जल्दी पेशाब आना - Frequent Urination

अगर बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस हो रही है, तो यह किडनी में इंफेक्शन का एक संकेत हो सकता है। साथ ही, अगर पेशाब के साथ बदबू, पस या खून आने लगे, तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

2. पीठ में दर्द - Back Pain

किडनी में इंफेक्शन या सूजन के कारण पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपको अचानक कमर के नीचले हिस्से या पीठ के साइड में तेज दर्द  उठे, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह से आवश्यक जांच करवानी चाहिए।

3. पेशाब करते समय दर्द या जलन - Pain And Irritation While Urination

पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना भी किडनी इंफेक्शन का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, किडनी इंफेक्शन एक तरह का यूटीआई है, इसलिए ऐसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

4. बुखार - Fever

तेज बुखार और बहुत अधिक ठंड लगना भी किडनी इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा सर्दी लगने के कारण भी हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि सही कारण का पता चल सके।

5. पेल्विक एरिया में दर्द - Pain In Pelvic Area

किडनी इंफेक्शन होने पर व्यक्ति को पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है। यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द अचानक उठता है। जबकि कुछ में इंफेक्शन होने के बाद लगातार बना रह सकता है।

6. पेशाब के रंग में बदलाव - Change In The Color Of Urine

अगर आपके पेशाब का रंग साफ न होकर धुंधला है या झागदार पेशाब हो, तो यह किडनी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। वहीं, कई बार इंफेक्शन होने पर पेशाब का रंग हल्का गुलाबी या हल्का लाल हो सकता है। पेशाब के रंग में बदलाव नजर आने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए।