Muscles Weakness: आपकी मांसपेशियों के कमजोर होने की वजह बन सकते है कोरोनावायरस, स्‍ट्रोक और आपकी दवाएं

यदि आप कोई काम करने के बीच में ही थक जाते हैं या आप को कुर्सी से उठने या फिर सीढ़ियां चढ़ते समय थकान महसूस होती है तो इसकी वजह आपकी मसल्स कमजोर होना हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 21, 2021 8:24 PM IST

कई बार काम के दौरान थकान, अचानक से बिना वजह भी हो जाती है लेकिन इन सभी वजहों का कारण आमतौर पर मसल्स का कमजोर होना ही माना जाता है। यह थकावट से अलग होता है। लेकिन मांसपेशियों की ये कमजोरी आपको समय के साथ थोड़ा अधिक प्रभावित करने लगती है। तब ध्यान रखें कि मांसपेशियों की कमजोरी (Muscles Weakness) थकान या दर्द से अलग है। मांसपेशियों की कमजोरी आमतौर पर एक्सरसाइज की कमी, एजिंग, मांसपेशियों में चोट या गर्भावस्था के कारण होती है। यह डाइबिटीज या दिल संबंधित परेशानी या फिर स्ट्रोक, मल्टीपल स्केलेरोसिस, डिप्रेशन, फाइब्रोमायल्जिया और क्रोनिक फेटिग सिंड्रोम के कारण भी हो सकती है।

मांसपेशियों में कमजोरी के कारण - Muscles Weakness Causes In Hindi

1. उम्र बढ़ना

मसल्स का कमजोर होना उम्र के बढ़ने के साथ साथ आम होता है। आप 60 साल तक इसे ज्यादा महसूस नहीं कर पाते हैं लेकिन इसके बाद आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। यह सभी के साथ होता है और कई बार यह आपके इनेक्टिव होने के कारण भी हो जाता है। इसलिए इस उम्र में आपको जितना हो सके उतना ज्यादा एक्टिव रहना चाहिए।

2. अपनी दवाइयों को चेक करें

कुछ दवाइयां खाने से भी आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली दवाइयों के साथ ज्यादा होता है। यदि आपको कमजोरी महसूस हो रही है और आप इस प्रकार की दवाइयां खा रहे हैं तो आपको एक बार अपने डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए।

3. सर्दी होने की वजह से

यदि आपको कोई इंफेक्शन या सर्दी हो जाती है तो भी आपको थकान महसूस होती है और इसके साथ साथ आपसे कोई काम भी नहीं हो पाता है। इसलिए आपकी मसल्स की कमजोरी की वजह सर्दी भी हो सकती है। इसके लक्षण आपको एक हफ़्ते तक देखने को मिल सकते हैं लेकिन यदि यह लक्षण इससे ज्यादा देखने को मिलते हैं तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

4. कोविड 19 संक्रमण

इसके लक्षण भी फ्लू के समान ही होते हैं और यह होने के बाद भी आपकी मसल्स काफी कमजोर हो जाती हैं और आपको काफी कमजोरी महसूस होगी। इसलिए आपको अपनी मेडिसिन खाने के साथ साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहना चाहिए व एक हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू करना चाहिए।

5. मसल्स में चोट लगना

क्या आपसे कुछ भी हल्का या भारी उठाया नहीं जा रहा है? तो ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि हो सकता है कि आपकी मसल्स में पहले कभी कोई चोट लगी हो। यदि आपकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी तो वह रेस्ट करने से, बर्फ लगाने से, कंप्रेशन आदि करने से ठीक हो सकती है। यदि आपकी चोट ज्यादा गम्भीर है तो आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।

6. स्ट्रोक के कारण

यदि आपको कभी स्ट्रोक हुआ है तो उससे भी आपकी मसल्स एकदम से कमजोर हो जाती है। ज्यादातर बार स्ट्रोक होने पर आपके शरीर की एक साइड की मसल्स प्रभावित होती हैं और न कि दोनो साइड की। यदि आपकी मसल्स की वीकनेस का कारण स्ट्रोक है तो आपको धुंधला दिखना, चक्कर आना, चलने में परेशानी आना, सिर दर्द रहना और कंफ्यूज रहना आदि हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.