... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 29, 2021 9:36 PM IST
हेल्दी ब्लड प्रेशर को नुकसान पहुंचाने वाले 5 सबसे खतरनाक फूड्स, 20 साल से लेकर 50 साल तक के लोगों के लिए खतरनाक
ब्लड प्रेशर, एक ऐसी समस्या है जो किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हाई ब्लड प्रेशर हो या फिर लो ब्लड प्रेशर दोनों ही स्थितियां खतरनाक हैं। भारत में ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं क्योंकि उनके खान-पान की आदत काफी खराब होती है। दरअसल हम अपने रोजमर्रा के जीवन में ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं, जो हमारे बीपी को बढ़ाने का काम करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 तरह के फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपका बीपी हाई करते हैं और आपके लिए परेशानी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।
आपको हर हफ्ते अपने पसंदीदा स्थान पर अपना पसंदीदा भोजन करना बहुत ही अच्छा लगता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें छिपी सोडियम की मात्रा आपके लिए कितनी हानिकारक हो सकती है। एक शोध से पता चला है कि अमेरिकी हो या भारतीय डाइट दोनों में ही सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, खासकर रेस्तरां के फूड्स और पैकेज्ड फूड्स में। इसलिए अगली बार जब आर बाहर का खाना मंगवाएं तो उसमें सोडियम की लो मात्रा रखने को कहें। ये सलाह दी जाती है कि अधिकांश वयस्कों को एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से अधिक सोडियम नहीं खाना चाहिए यानी की एक चम्मच।
फ्रोजन फूड्स को जल्दी से बनाना या फिर पकाना बहुत ही आसान होता है। इस बात का ध्यान रखें कि ये फूड्स सोडियम से भी भरे हुए होते हैं, इसलिए इनसे बचना सबसे अच्छा है। अगर आपको हर बार कुछ जल्दी बनाना या फिर पकाना है तो निश्चित रूप से 600 मिलीग्राम सोडियम या उससे कम वाले फूड्स विकल्पों की तलाश करें।
अधिकांश चिप्स, क्रैकर्स और पॉपकॉर्न में सोडियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। उदाहरण के लिए, सादे आलू के चिप्स के एक पैकेट में लगभग 50-200 मिलीग्राम सोडियम होता है। ये न सिर्फ आपकी क्रेविंग को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि आपके बीपी को भी हाई करते हैं। इसलिए आप नो-सोडियम नट्स, सीड्स, चिप्स या प्रेट्ज़ेल ट्राई करें।
किमची, अचार और अन्य मसालेदार या नमकीन फूड्स में सोडियम की मात्रा बहुत हाई होता है। ब्रांड के आधार पर अचार के रस में लगभग 900 मिलीग्राम सोडियम की मात्रा होती है। आपके द्वारा खाए जाने वाले इन मसालेदार फूड्स की मात्रा को सीमित करने का प्रयास करें। इसके अलावा सिरका, अनानास के रस, या नींबू, नीबू और संतरे जैसे खट्टे फलों से बने ड्रिंक को पिएं क्योंकि इनमें सोडियम की कम मात्रा के साथ तीखा स्वाद होता है।
ब्रेड का स्वाद भले ही नमकीन नहीं होता लेकिन इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो बीपी को हाई कर सकते हैं। सफेद ब्रेड के एक स्लाइस में 80 से 230 मिलीग्राम सोडियम होता है, इसलिए अगली बार जब आप सैंडविच बनाते हैं, तो सोडियम को कम करने के लिए साबुत अनाज वाली ब्रेड, इंग्लिश मफिन या टॉर्टिला लें। आप अपने सैंडविच को सिर्फ एक स्लाइस के साथ भी खा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.