
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 16, 2023 7:34 PM IST
सर्दियों का मौसम बहुत से लोगों का पसंदीदा मौसम होता है लेकिन इस मौसम के भी अपने कुछ नुकसान हैं, जैसे सर्दियों में आप बीमार ज्यादा पड़ते हैं और ठंड लगने के कारण आपकी इम्यूनिटी भी थोड़ी कमजोर हो जाती है। साथ ही इस मौसम में आलस बहुत आता है जिससे हमारे काम नहीं हो पाते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह मौसम बहुत ही रिस्की होता है, क्योंकि इसमें ब्लड प्रेशर बढ़ने (High Blood Pressure in Winters) का खतरा होता है। सर्दियों में हम आलस में खाना पीना भी ज्यादा कर देते हैं और इस वजह से भी हमारी सेहत बिगड़ सकती है। इस मौसम में शरीर को खुद का तापमान बैलेंस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिस वजह से ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए सीजनल फूड खा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजें आप सर्दियों में बीपी मैनेज (Winter Food For Blood Pressure) करने के लिए खा सकते हैं।
हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर या बढ़ा हुआ रक्तचाप (Hypertension Or High Blood Pressure) कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त वाहिकाओं पर लगातार दबाव बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को सिस्टोलिक प्रेशर 120 से 219 और डायस्टोलिक प्रेशर को 80 से कम के रूप में परिभाषित किया गया है। हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने पर हमें सबसे पहले अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर करने की जरूरत होती है। सही आहार, सोने और जागने का निर्धारित समय, नियमित एक्सरसाइज और मानसिक तनाव को कम कर सर्दियों में हाइपरटेंशन (Hypertension In Winter) को नियंत्रित रखा जा सकता है।
मूली में पोटेशियम ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को रेग्यूलेट करने में मदद करता है। मूली से सर्दियों में काफी सारी स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं जैसे मूली का परांठा या फिर मूली की भुज्जी आदि।
गाजर में भी पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो ब्लड वेसल्स और आर्टरीज की टेंशन कम करने में सहायक होता है। इससे ब्लड प्रेशर लेवल भी कम होने में मदद मिलती है।
मेथी में सॉल्युबल फाइबर की मात्रा पाई जाती है और इसमें सोडियम की मात्रा भी काफी कम होती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और हाइपर टेंशन मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
पालक सर्दियों में काफी खाई जाती है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी बहुत ज्यादा होते हैं। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और लुटेन की अच्छी खासी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करते है।
चुकंदर सर्दियों की एक बेहतरीन जड़ वाली सब्जी है और यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। चुकंदर बी विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इस सर्दी में चुकंदर का सलाद, सूप और सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.