शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 काम, कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जरुरी है कि आप अपना डाइट सही रखें और खराब आदतों से खुद को दूर रखें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 17, 2022 7:31 PM IST

हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, अच्छा जिसे एचडीएल कहा जाता है और बुरा जिसे एलडीएल कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल की हमारे शरीर को जरूरत होती है इसलिए इसकी पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। वहीं बुरे कोलेस्ट्रॉल लेवल से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है जो हमारे स्वस्थ्य के लिए सही नहीं होता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना और बुरे को कम करना चाहते हैं तो निम्न टिप्स का प्रयोग आज से ही करना शुरू कर दें।

अपने वजन को रखें नियंत्रित

मोटापा हर बीमारियों की जड़ होता है और यह कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ाता है। अगर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपना वजन नियंत्रित करना होगा। इससे दिल के रोगों का रिस्क भी काफी कम होगा।

प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें

तली भूनी चीजें खाने से खासकर ऑयली फूड जैसे फ्रेंच फ्राई, चिप्स आदि का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ सकता है। इसलिए इसे नियंत्रण में करने के लिए आपको इसका सेवन कभी कभार ही करना चाहिए।

अधिक शुगर न खाएं

मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ सकता है इसलिए आपको केवल जहां ज्यादा जरूरत हो वहीं मीठे का प्रयोग करना चाहिए और वह भी काफी सीमित मात्रा में। इससे कोलेस्ट्रॉल के संतुलित रहने में भी मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करने से आपका सारा शरीर स्वस्थ रहता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में भी मदद मिलती है। रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें।

धूम्रपान और शराब से बचें

यह दोनों चीज ही मनुष्य के शरीर को धीरे धीरे खत्म कर देती हैं इसलिए इनका त्याग करना काफी जरूरी होता है। इससे शरीर में बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता भी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.