फैटी लीवर और लिवर सिरोसिस से बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, लिवर में नहीं होगी कोई खराबी

Healthy Liver: अगर आपको लीवर की बीमारियों का रिस्क रहता है तो सर्दियों में यह रिस्क और भी ज्यादा बढ़ सकता है इसलिए लीवर की बीमारियों को दूर रखने के लिए आज के टिप्स का जरूर पालन करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 21, 2023 12:56 PM IST

लीवर की बीमारियां भी काफी तेजी से फैल रही हैं और फैटी लिवर (Fatty Liver) तो मानो हर घर में किसी एक व्यक्ति को जरूर मिलने लगा है। अगर आपका लीवर सही भी है तो कब इसमें इंफेक्शन हो जाए इसका पता नहीं चल सकता। इसलिए आपको लीवर की सेहत को बेहतर रखने के लिए लीवर की हेल्थ का काफी ध्यान रखना होगा। खासकर सर्दियों के मौसम में बहुत सी बीमारियों का खतरा अपने आप ही बढ़ जाता है और लीवर जैसे अंगों में बीमारी होने का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है। सर्दियों में लीवर की बीमारियों से दूर रहने के लिए निम्नलिखित टिप्स को अपना सकते हैं।

लीवर को हेल्दी रखने के उपाय - (Ways to Keep The Liver Healthy In Hindi)

शराब का सेवन कम करें

शराब का सेवन करने से ही लीवर की बीमारियों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर आपको लीवर स्वस्थ रखना है तो शराब का सेवन कम से कम करें।

खानपान का ध्यान रखें

खानपान ही वह चीज है जिसके द्वारा आप केवल लीवर की ही नहीं बल्कि हर प्रकार की बीमारी कार्यक्रम कर सकते हैं। आपको हल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए और बाहर का या फिर जंक फूड खाने कि कम से कम कोशिश करनी चाहिए।

खुद से दवाई न लें

कॉमन बीमारी होने पर जैसे सर्दी खांसी जुखाम आदि होने पर खुद से दवाइयां न ले बल्कि डॉक्टर के द्वारा सुझाए जाने पर ही इन दवाइयों का सेवन करें नहीं तो यह लीवर को प्रभावित कर सकती हैं।

विटामीन डी की कमी ना होने दें

शरीर में विटामिन डी काफी जरूरी होता है और इस विटामिन को शरीर अपने आप नहीं बना पाता है इसलिए विटामिन डी से युक्त चीजों का सेवन करें और धूप में भी कुछ देर जरूर बैठे।

खुद को वैक्सीनेट करवाएं

अपने आप को हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर ले ले। इससे भी व से जुड़े बीमारियों का रिस्क काफी कम हो जाता है।liver