
Also Read
2021 में आपको न हो कोरोना उसके लिए करने होंगे सिर्फ ये 5 काम! पहले से कई गुना ज्यादा है खतरा
भले ही हमने 2020 को पीछे छोड़ दिया है और वैक्सीन लगने की उम्मीद नजर आने लगी है लेकिन जरूरी बात ये है कि खतरा अभी भी टला नहीं है। COVID-19 महामारी (covid new strain) के संबंध में एक बुरी खबर ये है कि ये बीमारी ऐसे ही हमारा पीछा छोड़ने वाली नहीं है। जैसे-जैसे इसके नए स्ट्रेन हमारे सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे कोरोना के मामलों में वृद्धि की उम्मीद भी बढ़ रही है। SARS COV-2 के ये दो नए वेरिएंट पिछले वायरस के मुकाबले बहुत अधिक संक्रामक हैं, जिससे अधिक लोगों के बीमार होने और जान जाने का खतरा भी बढ़ा है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि इस साल COVID-19 से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं? जी हां, पिछले साल की तरह आपका ये साल भी खराब न हो उसके लिए जरूरी है कि आपको सुरक्षित रहने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। इस लेख में हम आपको ये बता रहे हैं कि कैसे 2021 में आप खुद को कोरोना (covid new strain) से दूर रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीकों के बारे में जो आपको नए साल में कोरोना से दूर रखने में मदद करेंगे।
यूनाइटेड किंगडम यानी के यूके और दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए कोरोना के नए वेरिएंट लोगों को अधिक आसानी से संक्रमित कर सकते हैं। यह जानना जरूरी है कि इस बात का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है कि इन दोनों में से कोई भी वेरिएंट किसी भी प्रकार की अधिक गंभीर बीमारी या फिर मृत्यु का खतरा बढ़ा सकता है। क्योंकि ये वेरिएंट अधिक आसानी से फैलने वाला दिखाई दे रहा है इसलिए COVID-19 को फैलने से रोकने (covid new strain) के लिए हमारे रोकथाम के उपाय और भी अधिक सतर्क होने चाहिए। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें।
कोरोना के प्रसार (covid new strain) को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। इसमें अपने साथ रहने वाले लोगों के अलावा कम से कम छह फीट की दूरी बनाना शामिल है। सीडीसी के मुताबिक, सिर्फ मास्क पहनना ही सामाजिक दूरी का विकल्प नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग के दौरान भी मास्क को पहना जाना चाहिए, खासकर जब आप उन लोगों के साथ हों जो आपके घर के भीतर न रहते हों।
बड़ी सभाओं में या फिर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अगर आप जाना ही चाहते हैं तो सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनें, फिर चाहे आप सार्वजनिक या फिर सामूहिक परिवहन का प्रयोग कर रहे हैं। सामाजिक दूरी बनाए रखें (दूसरों से कम से कम 6 फीट दूर रहें)। इसके अलावा ऐसे स्थानों पर जाने से पहले आप प्रायोजकों को कॉल करें और पूछें कि वे कोरोना को रोकने के लिए क्या अतिरिक्त रोकथाम रणनीतियां अपना रहे हैं।
सीडीसी और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ बीते कई दिनों से ये याद दिला रहे हैं कि कोरोनोवायरस के प्रसार (covid new strain) को रोकने के लिए आउटडोर के साथ-साथ घर के अंदर भी एहतियात बरतना बहुत जरूरी होता है। सुनिश्चित करें कि अगर आप घर के अंदर रहने का विकल्प चुनते हैं तो वह स्थान हवादार होना चाहिए।
सबसे आखिर में हाथों की स्वच्छता का अभ्यास करें। हाथों को बार-बार धोएं क्योंकि वायरस से दूर रहने के लिए सबसे जरूरी है हाथों का साफ रहना।