... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 5, 2021 12:01 PM IST
शरीर में दिखाई दें ये 5 बदलाव तो समझ लें आउट ऑफ कंट्रोल हो गया आपका 'वात दोष', इस तरह करें इसे कंट्रोल
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारा शरीर में ढेर सारे छोटे-बड़े अंग हैं और सभी को अपना-अपना काम करने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हर अंग के साथ-साथ हमारे शरीर में तीन प्रकार के दोष भी पाए जाते हैं, जिनका होना भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। शायद आपको इसकी जानकारी न हो कि अगर हमारे शरीर में मौजूद ये दोष बिगड़ जाते हैं तो हमारा स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है। जी हां, इन तीनों में किसी भी दोष के बिगड़ने पर हमारा स्वास्थ्य बहुत तेजी से बिगड़ता है। इस लेख में हम आपको इनमें से एक दोष यानी के वात दोष बिगड़ने पर शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं वात दोष बिगड़ने पर दिखाई देने वाले लक्षण।
शरीर में वात दोष बिगड़ने पर अक्सर आपका पेट भारी -भारीरहने लगता है। पेट भारी-भारी रहने पर आपका मन खाने-पीने में नहीं लगेगा और धीरे-धीरे आपका स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।
अगर आपके शरीर में बीते कई दिनों से बेवजह दर्द हो रहा है तो निश्चित रूप से आपके शरीर में वात दोष बिगड़ गया है। बेवजह शरीर में दर्द रहना भी वात दोष के असंतुलित होने का एक प्रमुख वजह है।
शरीर में वात दोष असंतुलित होने के कारण अक्सर लोगों की आंखों के नीचे कई बार काले धब्बेहो जाते हैं, जिनका रंग गहरा काला हो जाता है। अक्सर बीते कुछ दिनों से आपके भी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं तो निश्चित रूप से आपका वात दोष असंतुलित हो गया है।
अगर बीते कुछ दिनों से आपको रात में नींद नहीं आ रही है तो आपको जरूरत है कि आप डॉक्टर से जाकर मिलें। अगर ये सब बेवजह हो रहा है तो जरूर आपका वात दोष बिगड़ गया है।
शरीर में मौजूद वात दोष के बिगड़ जाने पर बहुत बार लोगों को धुंधला-धुंधला दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। इतना ही नहीं वात दोष के बिगड़ने पर आपको भूख भी कम लगती है। और तो और शरीर में सुस्ती बनी रहती है साथ ही कई बार चक्कर भी आ जाते हैं।
अगर आपको ऊपर लिखे लक्षणों में से अपने शरीर में दिखाई दे रहे हैं तो हमें समझ जाना चाहिए कि हमारे शरीर में वात दोष बिगड़ गया है। वात दोष से बचने के लिए हमें उन चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए जो वात दोष को बढ़ाती हैं जैसे कि आलू ,चावल, गोभी , ज्यादा तली भुनी हुई चीजें, राजमा, उड़द की दाल , इत्यादि।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.