Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Mild Dengue Symptoms : इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते आसपास बारिश का पानी काफी ज्यादा जमा होने लगा है। ऐसी स्थिति में इन पानी के अंदर मच्छर पनपने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। मुख्य रूप से जमा हुए पानी में एडीज मच्छर काफी ज्यादा पनपते हैं, जो डेंगू का कारण बनते हैं। इस मच्छर के काटने से सिरदर्द, तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द होता है। डेंगू कई बार गंभीर रूप धारण कर लेता है, जिसकी वजह से मरीज की हालत काफी गंभीर हो जाते हैं। वहीं, माइल्ड डेंगू के लक्षण 1 से 2 सप्ताह तक रहते हैं। यह माइल्ड डेंगू के लक्षण आमतौर पर संक्रमित मच्छर के काटने के 4 से 10 दिन बाद दिखाई देते हैं। इस स्थिति में अधिकतर लोग आराम और पानी पीने से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं माइल्ड डेंगू के लक्षण ( Mild Dengue ke Lakshan Kya Hain ) क्या हैं?
हल्के डेंगू के लक्षणों में मरीजों को काफी तेज बुखार आ सकता है, जिसमें बुखाई कई बार 102 डिग्री से 103 डिग्री तक पहुंच सकता है। अचानक तेज बुखार आना हल्के डेंगू के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत जांच की जरूरत होती है, ताकि आप डेंगू को गंभीर होने से रोक सकें।
डेंगू के शुरुआती लक्षणों में तेज सिरदर्द होना काफी आम है। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों को आंखों के पीछे काफी दर्द होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपना ब्लड टेस्ट कराएं। ताकि डेंगू को गंभीर होने से रोका जा सके।
डेंगू होने की स्थिति में मरीजों को बदन में दर्द काफी ज्यादा होता है। मुख्य रूप से मरीजों को मांसपेशियों, जोड़ों या हड्डियों में काफी असहनीय दर्द हो सकता है। यह माइल्ड डेंगू के प्रमुख लक्षण है। इसलिए कई लोग इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। अगर आपको काफी बदन दर्द हो रहा है, तो फौरन अपनी जांच कराएं।
बुखार के साथ अगर आपको थकावट या कमजोरी महसूस होती है, तो एक बार डेंगू टेस्ट करा लें। यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। डेंगू में थकान और कमजोरी होना काफी आम है। इसके अलावा स्किन पर काफी ज्यादा चकत्ते भी दिखते हैं। वहीं, कुछ लोगों की आंखें काफी लाल दिखाई देते हैं।
डेंगू में न सिर्फ तेज बुखार, बदन दर्द की परेशानी होती है, बल्कि पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है। इस स्थिति में मरीजों को उल्टी, मतली और अपच जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। ऐसे संकेतों को अक्सर हम सामान्य समझ लेते हैं, जिसे इग्नोर करने पर आगे काफी गंभीर हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।