
Also Read
Signs of High Cholesterol on Face
Signs of High Cholesterol on Face : हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, जिसमें कुछ बदलाव आपके चेहरे पर भी नजर आता है। मुख्य रूप से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुछ लोगों की पलकों पर दर्द रहित मुलायम से लेकर सख्त पीले रंग के धब्बे नजर आते हैं, इस स्थिति को जैंथेलस्मा (Whats is xanthelasmas) कहा जाता है। इसके अलावा कई रिसर्च में बताया गया है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की स्थिति में कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें स्किन पर सूजन, सोरायसिस जैसी स्थिति हो सकती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में कई अन्य तरह के संकेत नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की स्थिति में आंखों के पलकों के आसपास पीले रंग के धब्बेनजर आते हैं, जो सख्त, मोम जैसे दिखने वाले घाव की तरह नजर आते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण होते हैं। यह स्किन की सतह के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने का कारण बनते हैं। इस स्थिति में छोटे उभार, गांठ या सौम्य ट्यूमर के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जो समय के साथ बढ़ते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की स्थिति में आंखों के कॉर्निया के आस-पास ग्रे रिंग बनता है। यह कॉर्नियल आर्कस कॉर्निया के चारों ओर एक ग्रे-सफेद घेरे के रूप में दिखाई देता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, इस तरह का संकेत शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से नजर आता है, जिसे इग्नोर करने से बचना चाहिए।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आंखों के आपपास गांठे सी नजर आती हैं, जिसका रंग पीला या फिर स्किन की तरह हो सकता है। यह गांठे कोलेस्ट्रॉल के जमाव की वजह होती हैं। इस तरह के संकेत नजर आने पर फौरन अपने डॉक्टर की सलाह लें।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़नेकी स्थिति में सोरायसिस का खतरा रहता है। इस स्थिति में स्किन पर मोटे, पपड़ीदार पैच बन सकते हैं, जो न सिर्फ चेहरे पर बल्कि स्कैल्प, घुटनों, कोहनी और पीठ के निचले हिस्से पर भी दिख सकते हैं। हल्की त्वचा पर पैच गुलाबी या लाल दिखाई दे सकते हैं। गहरे रंग की त्वचा पर सोरायसिस पैच गहरे या बैंगनी रंग के हो सकते हैं।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हाई होने पर कुछ मरीजों का चेहरा काफी ज्यादा फूलने लगता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो सही से न होने की वजह से हो सकता है। इस स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से जांच कराने की जरूरत होती है। ऐसे में फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।