डॉक्टर इन 5 कारणों से देखता है आपकी जीभ! जानें कौन-कौन सी बीमारियों का संकेत देती है आपके मुंह में छिपी जीभ

अक्सर डॉक्टर आपकी जीभ को देखकर अंदाजा लगा लेता है कि आप किस वजह से बीमार हुए हैं। लेकिन आप भी जान सकते हैं कि आखिर आपकी जीभ क्या कहती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 24, 2021 2:39 PM IST

बच्चा हो या बड़ा जब भी कभी आप में से ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाते होंगे तो अपनी परेशानी बताने के बाद डॉक्टर आपसे जरूर कहता होगा कि जरा अपनी जीभ दिखाओ। आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है। डॉक्टर ऐसा अक्सर करते हैं और इससे वह आपकी स्वास्थ्य स्थिति का सटीक अंदाजा भी लगा पाते हैं कि आखिर आपके साथ ऐसा क्या हुआ है। दरअसल हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है जीभ और बहुत से डॉक्टर मात्र जीभ देखकर ही आपको आपका हाल बता देते हैं।

इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप मात्र अपनी जीभ पर देखकर शरीर के अंदर छिपी बीमारियों का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत और कैसे लगाए इन बीमारियों का पता।

जीभ पर पीलापन

क्या आपको आपकी जीभ पर पीलापन दिखाई दे रहा है? अगर आपकी लाल जीभ पर पीले रंग की परत चढ़ी हुई है तो इसका मतलब ये हो सकता है कि आपके मुंह में बैक्टीरिया अधिक मात्रा में जमा हो गए हैं। इस स्थिति में यानी के जीभ पर चढ़े पीलेपन से आपको बुखार हो सकता है। इसके साथ ही सांसो में बदबूआ सकती है।

जरूरत से ज्यादा लाल जीभ

हमारी जीभ का रंग लाल होता है लेकिन अगर आपकी जीभ पर जरूरत से ज्यादा लालपन है तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके शरीर में खून की कमी हो गई है। ये स्थिति एनीमिया की ओर इशारा करती है। इसके साथ ही शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी आपकी जीभ को लाल बना सकती है। इसलिए इन दोनों स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है।

गहरा लाल

जीभ का रंग शरीर में अलग-अलग बीमारियों के कारण बदलता है। अगर आपको किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हुआ है या फिर बुखार हुआ है या फिर फिर चोट भी लगी है तो आपका जीभ का रंग गहरा लाल हो सकता है। ये संकेत इस बात की ओर इशारा करता है कि आप बीमार हैं।

जीभ पर खुरदुरा पन-चिकनापन

आपने गौर किया होगा कि आपकी जीभ थोड़ी-बहुत खुरदुरी होती है हालांकि बहुत बार हमारी जीभ चिकनी भी हो जाती है। अगर जीभ अचानक से चिकनी से हो जाए तो इसको बिल्कुल भी सामान्य नहीं मानना चाहिए। इसी तरह जीभ पर छालोंको भी कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, जो कि शरीर में हार्मोन असंतुलन का कारण बन सकता है।

जीभ पर सफेद चकत्ते

अगर आपके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर है तो इसका संकेत भी आपकी जीभ पर दिखाई दे सकता है। दरअसल जब आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो आपकी जीभ पर सफेद रंग के चकत्ते हो जाते है, जो कभी-कभी इंफेक्शन और कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source