hamburger icon
A
Read in English

ये 5 तरह की विटामिन्स और मल्टीविटामिन्स गोलियां आपकी सेहत रखती हैं 'हरी', शरीर रहता है बिल्कुल फिट

बाजार में ऐसे ढेर सारे प्रोडक्ट हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने का दावा करते हैं लेकिन ये 5 मल्टीविटामिन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : December 2, 2021 7:13 PM IST

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी क्या है अच्छी डाइट लेकिन इस अच्छी डाइट से हमारे शरीर को क्या मिलता है विटामिन और मिनरल्स। विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत ही जरूरी हैं। ये न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखते हैं बल्कि अच्छी सेहत के लिए इन विटामिन्स का होना भी बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अच्छी सेहत के लिए इन विटामिन्स का आपकी डाइट में होना बहुत ही जरूरी है। बाजार में ऐसे ढेर सारे प्रोडक्ट हैं, जिनसे आप इन विटामिन्स की आपूर्ति कर सकते हैं लेकिन कौन सा विटामिन आपके ज्यादा काम का है ये जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में।

ये विटामिन्स रखते हैं शरीर को हेल्दी

1-विटामिन सी और जिंक सप्लीमेंट्स

विटामिन सी और जिंक की संतरी रंग की गोलियां न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती हैं बल्कि ऑर्गेनिक भी होती हैं। ये कीटो फ्रेंडली और शाकाहारी होने के कारण हमारे दिल को दुरुस्त रखनेका काम करती हैं। विटामिन सी और जिंक को बेस्ट एंटीऑक्सीडेंट के रूप में जाना जाता है , जो बालों के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं। विटामिन सी और जिंक आयरन को अवशोषित करता है, जो दिमाग से विकास और कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है।

2-चबाई जाने वाली विटामिन सी की गोलियां

बाजाप में बिकने वाली ऐसी ढेर सारी मल्टीविटामिन गोलियां हैं, जिन्हें आप चबाकर भी खा सकते हैं और इसमें मौजूद संतरे का स्वाद मजा दिला देता है। ये शुगर फ्री होती है और बच्चे से लेकर बूढ़ा भी इन्हें खा सकता है। इन गोलियों के सेवन से आप कुछ हफ्ते में ही अपनी स्किन को बेहतर और दूसरे पॉजिटिव परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का भी काम करते हैं।

3- आंवला के साथ विटामिन सी और जिंक की गोलियां

अगर आप चटपटे स्वाद के शौकीन हैं तो बस आपको इन गोलियों का सेवन करने की जरूरत है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये गोलियां न सिर्फ इंफेक्शन के खतरे को कम करती हैं बल्कि एलर्जी को रोकने में भी मदद करती हैं। आप चाहें तो पानी से भरे गिलास में एक गोली डालकर उस पानी को भी पी सकते हैं। ये गोली आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

4-अमीनो एसिड और जड़ी बूटियों

बाजार में ऐसे ढेर सारे विकल्प हैं, जो इस कॉम्बिनेशन से भरे हुए होते हैं। अगर आप अपने शरीर को फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाना चाहते हैं या फिर शरीर को एक्टिव रखना चाहते हैं तो ये इस प्रकार के मल्टीविटामिन आपके लिए अद्भुत तरीके से काम कर सकते है। ये न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं बल्कि शरीर में ताकत, स्टेमिना के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं।

5-मल्टी ग्रीन गोलियां

इन गोलियों में न सिर्फ विटामिन्स होते हैं बल्कि ये स्पिरुलिना, केल, मोरिंगा, ब्लूबेरी, रसभरी और अन्य हरे सुपरफूड से लैस होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये गोलियां आपके शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती हैं।