... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
गैस की गोली खाने वाले लोगों को सर्दियों में नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, पेट बन सकता है गुब्बारा
पेट में गैस बनने की समस्या से मौजूदा वक्त में हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। कुछ भी तला-भुना खाने से अक्सर गैस की समस्या हो ही जाती है। हालांकि कुछ मामलों में गैस अपने आप पास हो जाती है लेकिन अगर ये पेट (vegetables do not eat in winters) में बनी रहे तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बीते कुछ वर्षों से गैस की समस्या बच्चों से लेकर व्यस्कों में भी देखने को मिल रही है, जिसके पीछे पाचन तंत्र के कमजोर होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कम उम्र में ही पेट संबंधी समस्याएं भी गैस का कारण बनती हैं। सर्दियों में अक्सर हमें तला-भुना खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है और ऐसा कहा जाता है इस मौसम में कोई भी सब्जी आसानी से पचाई जा सकती है लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कुछ सब्जियां (vegetables do not eat in winters)आपकी समस्या को और बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में, जो आपकी गैस की समस्या को बढ़ाने का काम करती हैं।
वे लोग, जो पेट में गैस की शिकायत करते हैं उन्हें ऐसी सब्जियों, दालों और साबुत अनाज के सेवन से दूरी बनानी चाहिए , जो बॉडी में वायु संबंधी समस्या बढ़ाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 सब्जियां
कटहल को शाकाहारियों का नॉनवेज माना जाता है और ये सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। कटहल भले ही पोषण से भरपूर सब्जी हो लेकिन जो लोग पेट संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं उन्हें कटहल की सब्जी खाने से बचना चाहिए। दरअसल कटहल को बादी प्रकृति के रूप में वृगीकृत किया जाता है, जो शरीर में गैस(vegetables do not eat in winters) बनने का काम करती है और आपकी पहले की समस्या को और बढ़ा सकती है।
अरबी भी एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे गीला और सूखा दोनों प्रकार से बनाया जाता है। हालांकि ये सब्जी भी पेट में गैस बनने की अहम वजह हो सकती है क्योंकि ये भी प्रकृति में वायु वर्धक होती है और आपकी गैस की समस्या को और बढ़ाने में मदद करती है। वे लोग, जिन्हें पेट में गैस बनने की समस्या या कब्ज रहती है उन्हें अरबी का सेवन कम करना चाहिए। लेकिन अगर आपको ये सब्जी पसंद है तो इसमें अजवाइन का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनेगी और पेट दर्द भी कम होगा।
मूली सर्दियों में खाया जाने वाला एक सुपरफूड है लेकिन जिन लोगों के पेट में गैस (vegetables do not eat in winters)की समस्या रहती है उन्हें मूली खाने से पूरी तरह बचना चाहिए। अगर आपको मूली खानी ही है तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इसको दो चुटकी अजवाइन वाले पानी या फिर पुदीना की 4 से 5 पत्तियों के साथ काला नमक लगाकर खाएं। ऐसा करने से आपको गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा और पाचन प्रक्रिया भी दुरुस्त होगी।
छोले उत्तर भारतीयों की डाइट का एक बहुत जरूरी हिस्सा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोले खाने से पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है। जिन लोगों का पाचनतंत्र बहुत धीमा है या फिर जिन लोगों को बहुत देर से खाना पचता है उन्हें छोले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कब्ज की समस्या वाले लोगों को भी छोलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
राजमा चावल, ज्यादातर लोगों को पसंद है लेकिन वे लोग जिन्हें पेट में गैस की समस्या (vegetables do not eat in winters) रहती है उन्हें राजमा-चावल खाने से परहेज करना चाहिए। राजमा हमारे शरीर में वायु बढ़ाने का काम करता है, जिससे पेट में गैस की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है और आपको पेट में भारीपन जैसा भी महसूस हो सकता है।