... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
शरीर में इस मिनरल की कमी से होती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां! जानें डेली रूटीन में होने वाली सबसे बड़ी दिक्कतें
Zinc Deficiency Sign : हमारा शरीर कई विटामिन्स और मिनरल्स की मदद से हेल्दी रहता है और शरीर में इन जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मिनरल की, जिसकी कमी आपके संपूर्ण शरीर को प्रभावित करने का काम करती है। ये मिनरल है, जिंक, जो हमारे शरीर में कई जरूरी काम को अंजाम देता है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करना शामिल है। हालांकि बहुत से लोगों को इस बात का अंदेशा ही नहीं होता कि जिंक हमारे शरीर में कौन-कौन से जरूरी काम को अंजाम देता है। अगर आप भी जिंक के बारे में नहीं जानते हैं और आपको पता नहीं कि कैसे पता लगाया जाए कि शरीर में इस मिनरल का लेवल अच्छा है या नहीं तो हम आपको कुछ संकेत के बारे में बता रहे हैं। इन संकेतों की मदद से आप बड़ी आसानी से ये पता लगा सकते हैं कि शरीर में जिंक की कमी हुई है या नहीं।
अगर आपका वजन बिना किसी वजह के लगातार कम हो रहा है तो आपको तुरंत अपने शरीर में जिंक की कमी का टेस्ट कराना चाहिए। आप चाहें तो डॉक्टर की मदद से जिंक की कमीको दूर करने के लिए सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। अगर आप जिंक की कमी को दूर करने के लिए नैचुरल सोर्स ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि अंडे की जर्दी और तरबूज खा सकते हैं।
अगर चोट लगने के बाद आपका घाव उतनी तेजी से नहीं भरता, जितना कि पहले भरा करता था तो आपको अपना टेस्ट कराने की जरूरत है। जख्म का देर से भरना या फिर जल्दी ठीक न हो पाना जिंक की कमी का संकेत देता है। अगर आप जिंक की कमी को दूर करना चाहते हैं तो अंडे की जर्दी और तरबूज खा सकते हैं।
जिंक की कमी आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करने का काम करती है। जब आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो आपके रोगों व संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है, इस वजह से आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ध्यान रखें कि कहीं आप बार-बार बीमार तो नहीं पड़ रहे।
शरीर में जिंक की कमी होने पर आपको भूख भी कमलगने लगती है, जो कि इस बात का संकेत है कि आप पर्याप्त मात्रा में जिंक रिच फूड्स का सेवन नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो जिंकी की पूर्ति करें। इसलिए भूख न लगना जिंक की कमी का संकेत देता है।
यूं तो बालों का झड़ना कई वजह से हो सकता है लेकिन जब बालों की ग्रोथ रुक जाती है तो बालों का झड़ना और ज्यादा बढ़ जाता है। जी हां, बालों की ग्रोथ के लिए जितना जरूरी प्रोटीन है उतना ही जरूरी है जिंक। जिंक की कमी बालों को कमजोर बनाने का काम करती है, जिसकी वजह से बाल टूटने शुरू हो जाते हैं।