... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 18, 2022 7:31 AM IST
पैरों में ये 5 तरह के इंफेक्शन हैं इस गंभीर बीमारी की शुरुआत! नजरअंदाज करने पर कट सकता है 'पैर'
Diabetes signs on legs : मौजूदा वक्त में आपका लाइफस्टाइल मैनेजमैंट आपके लिए कई बीमारियों की वजह बन सकता है। इन्हीं चुनिंदा बीमारियों में से एक है डायबिटीज (Diabetes in hindi), जो आपका पीछा ताउम्र नहीं छोड़ती हैं। खराब खान-पान और निष्क्रिय जीवनशैली की वजह से ये बीमारी आम बन चुकी है और युवाओं में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसमें रोगी का सही इलाज और परहेज दोनों ही बहुत जरूरी होता है। डायबिटीज (Diabetes signs on legs) एक ऐसी परेशानी है, जिसके लक्षण बहुत जल्दी ही शरीर में दिखाई देने लगते हैं लेकिन इन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है।
डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसके शुरुआती संकेतों का पता अक्सर व्यक्ति को काफी देर से चलता है और यही कारण है कि लोग कई अन्य समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। डायबिटीज एक साइलेंट किलर के रूप में काम करती है, जो दूसरी बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है। यूं तो डायबिटीज का पता हमारे शरीर में होते बदलावों से लग जाता है लेकिन कुछ लक्षण इस बीमारी की सटीकता का अंदाजा देते हैं। आइए जानते हैं शरीर में शुगर लेवल बढ़ने पर पैरों पर दिखाई देने वाले ऐसे लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
डायबिटीज रोगियों को शुरू में अक्सर कुछ तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से ये परेशानियां आपके पैरों में भी दिखाई देती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये समस्याएंः
इस परेशानी में रोगी के शरीर की नसों पर काफी असर पड़ता है।
इस परेशानी के लक्षण पैरों पर दिखाई देते हैं। दरअसल इस स्थिति में आपके पैरों की नसों में रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है।
डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर उनकी नसों को प्रभावित करने का काम करता है, जिसका सीधा असर उनके पैरों पर पड़ता है। एथलीट फुट की परेशानी में रोगी के पैरों में दरारें पड़ जाती हैं। इसके अलावा रोगी को पैरों पर लालपनऔर खुजली भी होती है। ये एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है, जो पैर की नसों को नुकसान पहुंचाता है।
गैंग्रीन में पैर की सेल्स मर जाती हैं और इसके पीछे पैरों तक सही तरीके से खून न पहुंच पाना सबसे बड़ी वजह होता हैं। खून न पहुंच पाने के कारण ऑकसीजन की सप्लाई बंद हो जाती है। इस समस्या के बढ़ जाने पर पैर कटवाने की नौबत आ सकती है।
ज्यादातर डायबिटीज रोगी इस बिमारी का शिकार होते हैं। पैरों में अल्सर की वजह से दरार सी पड़ जाती है और स्किन खराब होने लगती है। स्किन के खराब होने की वजह से घाव भी हो जाता है। इस स्थिति में भी पैर को काटना पड़ सकता है। इसलिए हाई शुगर वाले रोगियों को घाव को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।