
Also Read
कोरोना होने पर ही नहीं जाती स्वाद और सूंघने की क्षमता, इन 5 कारणों से भी आप खो सकते हैं स्वाद और सूंघने की शक्ति
क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आपके सूंघने की क्षमता खो जाती है तब आपको किसी भी चीज में स्वाद मामूली नहीं पड़ता है। ऐसा आमतौर पर हमेशा साथ-साथ ही होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी नाक में मौजूद एक महत्वपूर्ण हिस्सा ही इन दोनों चीजों को नियंत्रित करता है। जब आप भोजन चबाते हैं, तो गंध के अणु आपकी नाक के पीछे प्रवेश कर जाते हैं। आपका स्वाद आपको बताता है कि खाना मीठा, खट्टा, कड़वा या फिर नमकीन है। आपकी नाक ही इन बारीकियों के बारे में आपको बताती है कि मीठा स्वाद अंगूर का है या फिर सेब का। अगर आप अपनी नाक बंद कर लेते हैं, तो भोजन का स्वाद वैसा नहीं आएगा क्योंकि आप इसे सूंघ नहीं सकते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कोरोना के कारण ही नहीं बल्कि इन कारणों से भी आप सूंघने और स्वाद की क्षमता को खो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके कारण।
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आपकी नाक में मौजूद प्रभावी तंत्रिका अपनी क्षमता खोती जाती है। अगर आपका टेस्ट बड वैसे ही कम है और इनमें से एक की भी हानि आपके लिए चीजों को और मुश्किल बना देती है, विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के बाद ये इंद्रियां हेल्दी नहीं रहती हैं। ऐसा होने पर अक्सर आपको नमकीन या मीठे के स्वाद में अंतर कर पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन अपने भोजन में अधिक नमक या चीनी नहीं मिलाएं। यह अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
कोई भी चीज, जो आपकी नाक के अंदरूनी अस्तर को परेशान करती है वह आपकी नाक को बहने, नाक में खुजली होने का कारण बन सकते हैं। ये स्थिति भी आपकी गंध और स्वाद की इंद्रियों को प्रभावित कर सकती है। इसमें सामान्य सर्दी, साइनस संक्रमण, एलर्जी, छींक, बलगम, फ्लू और कोरोना शामिल हैं। ज्यादातर मामलों में, जब आप बेहतर महसूस करेंगे तो आपकी इंद्रियां सामान्य हो जाएंगी। अगर कुछ हफ्ते से आप परेशान हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
अगर आपको अपनी नाक के माध्यम से पर्याप्त हवा नहीं मिल रही है, तो आपकी गंध की भावना प्रभावित हो सकती है। और गंध, स्वाद को प्रभावित करती है। अगर आपके नाम में कुछ चला जाए तो रुकावट होती है। कभी-कभार नाक में नॉनकैंसर ट्यूमर भी हो जाते हैं, जो आपकी नाक और साइनस के अस्तर में बढ़ते हैं। इसका नेजल स्प्रे, दवा, या सर्जरी से इलाज किया जा सकता है।
आपकी नाक में मौजूद प्रभावी तंत्रिका आपकी नाक से आपके मस्तिष्क तक सुगंध की जानकारी पहुंचाती है। सिर, गर्दन, या मस्तिष्क को आघात उस तंत्रिका को नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही साथ आपकी नाक की परत, नाक मार्ग या आपके मस्तिष्क के कुछ हिस्सों और तो और गंध को प्रभावित कर सकता है। आप इसे तुरंत या समय के साथ नोटिस कर सकते हैं। कुछ मामलों में, आपकी इंद्रियां अपने आप ही वापस आ जाती हैं, खासकर अगर नुकसान कम हुआ हो।आप आंशिक रूप से बेहतर हो सकते हैं और केवल मजबूत स्वाद और सुगंध का स्वाद या गंध लेने में सक्षम हो सकते हैं।
कुछ नुस्खे और मेडिकल शॉप से ली जाने वाली दवाएं, विशेष रूप से एंटीबायोटिक और ब्लड प्रेशर की दवाएं आपके सूंघने और स्वाद की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। ये या तो आपके स्वाद रिसेप्टर्स को बदल देते हैं, आपके स्वाद की कलियों से आपके मस्तिष्क तक संदेश भेजने की क्षमता को प्रभावित करते हैं या फिर आपकी लार में बदलाव कर देते हैं। कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।