Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

5 तरह के कैंसर को रोकने में बड़े काम के हैं ये 5 फूड्स, जानें कौन से फूड कैंसर की रोकथाम में करेंगे आपकी मदद

भोजन के समय अगर आपकी प्लेट में कम से कम दो-तिहाई प्लांट बेस्ड फूड और एक तिहाई एनीमल प्रोटीन शामिल है तो आप अपनी डाइट को संतुलित कर सकते हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च के अनुसार यह "न्यू अमेरिकन प्लेट" कैंसर से लड़ने वाला एक खास तरीका है।

5 तरह के कैंसर को रोकने में बड़े काम के हैं ये 5 फूड्स, जानें कौन से फूड कैंसर की रोकथाम में करेंगे आपकी मदद
5 तरह के कैंसर को रोकने में बड़े काम के हैं ये 5 फूड्स, जानें कौन से फूड कैंसर की रोकथाम में करेंगे आपकी मदद

Written by Jitendra Gupta |Published : October 31, 2020 11:17 AM IST

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि अगर कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इस स्थिति को बढ़ने से रोका जा सकता है। जी हां, कैंसर की रोकथाम के लिए कुछ फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि एक फूड ही सिर्फ कैंसर को बढ़ने से नहीं रोक सकता, लेकिन कुछ फूड कॉम्बिनेशन से फर्क जरूर पड़ सकता है। भोजन के समय अगर आपकी प्लेट में कम से कम दो-तिहाई प्लांट बेस्ड फूड और एक तिहाई एनीमल प्रोटीन शामिल है तो आप अपनी डाइट को संतुलित कर सकते हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च के अनुसार यह "न्यू अमेरिकन प्लेट" कैंसर से लड़ने वाला एक खास तरीका है। इस लेख में हम आपको कैंसर से लड़ने वाले कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं।

कैंसर से लड़ेंगे रंग-बिरंगे फूड्स

फल और सब्जियां कैंसर से लड़ने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और ये जितनी अधिक रंग-बिरंगी होंगी, इसमें उतना ही अधिक पोषक तत्व होंगे। ये खाद्य पदार्थ आपके जोखिम को तो कम करेंगे ही साथ ही आपको आपका हेल्दी वेट बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आपके शरीर पर बढ़ी चर्बी कोलन, अन्नप्रणाली और गुर्दे के कैंसर सहित कई कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती है। विभिन्न प्रकार की सब्जियां खाएं, खासकर हरी, लाल और नारंगी सब्जियां।

कैंसर से लड़ने वाला नाश्ता

प्राकृतिक रूप से होने मिलने वाले फोलेट में विटामिन बी की महत्वपूर्ण मात्रा होती है, जो बृहदान्त्र, मलाशय और स्तन के कैंसर से बचाने में मदद कर सकती है। आप सिर्फ नाश्ते में ही फोलेट का सेवन कर इसे पर्याप्त मात्रा में ले सकते हैं। फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल और साबुत अनाज के उत्पाद फोलेट के अच्छे स्रोत हैं। इसी तरह संतरे का रस, खरबूजा और स्ट्रॉबेरी भी इसका अच्छा स्त्रोत है।

अधिक फोलेट युक्त खाद्य पदार्थ

फोलेट के अन्य अच्छे स्रोत शतावरी और अंडे हैं। आप इसे बीन्स, सूरजमुखी के बीज, और पत्तेदार हरी सब्जियों जैसे पालक या रोमेन लेट्यूस में भी पा सकते हैं। फोलेट प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका गोली नहीं है, बल्कि पर्याप्त फल, सब्जियां और समृद्ध अनाज उत्पादों को खाने से आप इसे प्राप्त कर सकते हैं। जो महिलाएं गर्भवती हैं या गर्भवती हो सकती हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए सप्लीमेंट लेना चाहिए कि उन्हें कुछ जन्म दोषों को रोकने में मदद करने के लिए पर्याप्त फोलिक एसिड मिलता है।

कैंसर से लड़ने वाले टमाटर

टमाटर कैंसर को रोकने में काफी प्रभावी है फिर चाहे वह लाइकोपेन की वजह से हो या फिर वह तत्व जो टमाटर को लाल रंग देता है, या फिर कुछ और ये स्पष्ट नहीं है। लेकिन कुछ अध्ययनों ने प्रोस्टेट कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए टमाटर खाने से जोड़ा है। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि प्रोसेस्ड टमाटर से बने उत्पाद जैसे रस, सॉस, या पेस्ट कैंसर से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चाय में मौजूद एंटीकैंसर तत्व

हालांकि कई अध्ययनों में इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है लेकिन ग्रीन टी एक मजबूत कैंसर फाइटर साबित हो सकती है। प्रयोगशाला में हुए अध्ययनों से ये साफ हुआ है कि ग्रीन टी कोलन, लिवर, स्तन और प्रोस्टेट कोशिकाओं में कैंसर के विकास को धीमा या रोक सकती है। फेफड़ों के ऊतकों और त्वचा में भी इसका समान प्रभाव पड़ता है। कुछ लंबे समय तक चले अध्ययनों में इस बात का संकेत दिया है कि चाय मूत्राशय, पेट और अग्नाशय के कैंसर के कम जोखिम के साथ जुड़ा हुई है। लेकिन कैंसर फाइटर के रूप में चाय की सलाह देने से पहले मनुष्यों पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

About the Author

... Read More